Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Female constable from Agra dies in Aligarh, family in turmoil

UP: 'छुट्टी मिल गई है...', परिजनों को किया फोन, फिर आई महिला सिपाही की माैत की खबर; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 29 Nov 2025 09:55 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Nov 2025 09:55 PM IST
सार

आगरा निवासी महिला सिपाही की अलीगढ़ में माैत हो गई। वह चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थीं। सिपाही की माैत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
Female constable from Agra dies in Aligarh, family in turmoil
महिला सिपाही का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

अलीगढ़ के रोरावर थाने में तैनात आगरा के बेमन गांव की महिला सिपाही हेमलता की मौत पर परिवार ने सवाल उठाए हैं। हेमलता के पिता कर्मवीर चाहर ने बताया कि मौत से दो घंटे पहले बेटी ने फोन कर घर आने की सूचना दी थी। उसे चाचा की बेटी की शादी में शामिल होना था। वह बहुत खुश थी। ऐसे में खुशी के बीच कोई कैसे आत्महत्या कर सकता है।
विज्ञापन


शनिवार को हेमलता की मौत की खबर गांव में पहुंची तो परिवार में मातम छा गया। घर में हेमलता की चचेरी बहन की शादी की तैयारियां चल रहीं थी। पिता कर्मवीर और मां बैजयंती को बेटी के आने का इंतजार था, लेकिन करीब 2:30 बजे थाने से फोन आया, उन्होंने बेटी की मौत की सूचना दी। घर में शादी की खुशियों का माहौल पल भर में गम में बदल गया।
विज्ञापन


पिता कर्मवीर ने बताया कि बेटी की करीब एक बजे कॉल आई थी कि उसे छुट्टी मिल गई है। वह चाचा बच्चू सिंह की बेटी पूजा की शादी में आ रही है। घर पर सभी इंतजार कर रहे थे। लेकिन उसकी मौत की खबर आ गई। सूचना पर उन्होंने हेमलता के मामा छीतर सिंह को बेटी के कमरे पर भेजा। छीतर ने उन्हें बताया कि कमरे में बेटी का बैग तैयार था। टेबल पर कटा सेव और गर्म दूध रखा था। यह सब देखकर कहीं से नहीं लग रहा था कि वह आत्महत्या कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार बच्चों में छोटी थी हेमलता
पिता कर्मवीर चाहर किसान हैं। उनके दो बेटे नीटू और सोनू दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। बड़ी बेटी रेनू की शादी हो गई है। हेमलता सबसे छोटी थी। पिता उसकी शादी के लिए लड़का देख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed