फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Feedback should be taken to home isolated patients every day

होम आइसोलेट मरीजों को प्रतिदिन लिया जाए फीडबैक

Mon, 10 May 2021 09:19 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Feedback should be taken to home isolated patients every day
मैनपुरी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने सोमवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में स्थापित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्देश दिए कि होम आइसोलेट कोरोना संक्रमितों का प्रतिदिन फीडबैक लिया जाए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सोमवार दोपहर सीएमओ कार्यालय स्थित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों को आदेशित करते हुए कहा कि कोविड वार्ड, होम आइसोलेशन में जो भी धनात्मक मरीज हैं, उन सबसे प्रतिदिन फीडबैक लिया जाए। यदि किसी मरीज को चिकित्सकीय परामर्श की आवश्यकता हो तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दें।
विज्ञापन

कांटेक्ट ट्रेसिंग के कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की सैंपलिंग हो, कंटेनमेंट जोन में घर के प्रत्येक सदस्य की थर्मल स्क्रीनिंग की जाए। उन्होंने कहा कि कंट्रोल रूम से ग्राम पंचायत स्तर, वार्ड स्तर पर गठित निगरानी समितियों से भी फीडबैक लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में काम करते समय बरतें सावधानी
मैनपुरी। जिलाधिकारी ने कोविड अस्पताल का निरीक्षण करते हुए कहा कि यह वार्ड बेहद संवेदनशील है। ड्यूटी करते समय सतर्कता बरतें, संक्रमित मरीजों की बेहतर देखभाल करें। मरीजों को समय से दवाएं मुहैया कराएं। समय से खाना-पानी उपलब्ध कराया जाए। किसी भी स्तर पर कोताही न बरती जाए। वार्ड को समय-समय पर सैनिटाइज कराएं। दिन में कम से कम दो से तीन बार सफाई कराएं। शौचालयों की साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने वार्ड में भर्ती मरीजों से सामाजिक दूरी का पालन करते हुए सीधे संवाद किया। कहा कि घबराएं नहीं यदि किसी को कोई परेशानी हो तो ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी के संज्ञान में लाएं तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय, उप जिलाधिकारी सदर ऋषिराज, क्षेत्राधिकारी नगर अभय राय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed