{"_id":"6197e4e967b50c623f272563","slug":"feed-babies-only-mother-s-milk-for-six-months-mainpuri-news-agr515142456","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह तक बच्चों को पिलाएं केवल मां का दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह तक बच्चों को पिलाएं केवल मां का दूध
विज्ञापन
सौ शैया अस्पताल में नवजात शिशु देखभाल सप्ताह कार्यक्रम में जानकारी देते चिकित्सक
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। नवजात शिशु देखभाल सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को जिला महिला चिकित्सालय में कार्यशाला एवं हेल्दी बेबी शो का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला के दौरान बच्चों को स्वस्थ्य रखने की जानकारी दी गई। कार्यशाला में डॉक्टरों ने कहा कि जन्म से छह माह तक बच्चों का केवल मां का दूध ही पिलाएं।
डॉ. एके पचौरी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक जिला महिला चिकित्सालय ने बताया है कि इस सप्ताह की थीम सुरक्षा, गुणवत्ता और पोषण देखभाल प्रत्येक नवजात शिशु का जन्म सिद्ध अधिकार है। जो हमें अपने नवजातों को निमोनिया और सर्दी जैसी खतरनाक बीमारियों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित कर रही है। उन्होंने प्रतिभागियों को कंगारू मदर केयर के विषय में विस्तारपूर्वक चर्चा की।
बालरोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप कुमार ने जन्म से छह माह तक केवल स्तनपान कराने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों का समय से टीकाकरण कराने, कम वजन और प्री म्योचोर नवजात को एसएनसीयू में भर्ती कराने की सलाह दी। कार्यशाला के पश्चात हेल्दी बेबी शो के दौरान 41 शिशुओं का वजन कराया गया। स्वस्थ्य शिशुओं को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया। कार्यक्रम के अंत में संजीव वर्मा जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने उपस्थित लोगों का आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर सचिन कुमार जिला सलाहकार (मातृ स्वास्थ्य), नीटू कुमार मैनेजर, नीलम नर्सिंग सिस्टर, कौशलेंद्र, प्रतीक यादव, सुशील मीणा मौजूद रहे।