फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fed up with husband obscenity Newly married wife breaks marriage

UP: सुहागरात पर पति ने दिखाए अश्लील वीडियो..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 माह में ही तोड़ी शादी

Tue, 26 Sep 2023 07:38 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 26 Sep 2023 07:38 PM IST
सार

शादी के पवित्र रिश्ते में दूल्हे ने शर्मसार कर देने वाली हरकत की। सुहागरात पर दूल्हे ने अपने मोबाइल में अश्लील विडियो दिखाई। इसके बाद हर रात ऐसी जिद करने लगा कि नई नवेली दुल्हन बर्दाश्त नहीं कर सकी। तीन महीने में ही शादी टूट गई।   
 

विज्ञापन
Fed up with husband obscenity Newly married wife breaks marriage
सुहागरात

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में शादी के सात फेरों के बाद दूल्हे की हैवानियत का खुलासा हुआ तो नई नवेली दुल्हन हैरान रह गई। पीड़िता ने आरोप लगाया कि सुहागरात पर पति ने अश्लील वीडियो दिखाकर संबंध बनाए। इसके बाद वो हर रात जिद करने लगा कि मोबाइल में अश्लील वीडियो देखने होंगे। पति की ये हरकत पीड़िता से बर्दाश्त नहीं हुई। हालांकि पीड़िता ने समझाने की कोशिश की मगर पति उसे जबरन अश्लील वीडियो देखने को मजबूर करने लगा। ये रार इतनी बढ़ गई कि 3 माह में ही शादी टूट गई। 

विज्ञापन

पत्नी का आरोप है कि पति उसे जबरन अश्लील वीडियो देखने को मजबूर करता है। समझाने की कोशिश की मगर हल नहीं निकलने पर मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस के कहने पर रविवार को पति-पत्नी दोनों काउंसिलिंग में पहुंचे थे। पत्नी ने आरोप लगाया कि पति शादी के बाद से रोज उसे अपने मोबाइल में अश्लील वीडियो दिखाता है। समझाने का प्रयास किया लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। विरोध करने पर पति ने मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें - प्यार के लिए कत्ल: पति को तड़पा-तड़पा के मारा, शरीर पर मिले बर्बरता के सबूत..; दी दुश्मनों से बदतर मौत
विज्ञापन
विज्ञापन

छोड़ दिया ससुराल
पीड़िता ने बताया कि पति की इन हरकतों से परेशान होकर वो मायके चली आई। पति के ऐसे कारनामे से उसकी दोबारा ससुराल जाने की इच्छा ही नहीं कर रही थी। उसने माामले की जानकारी अपने परिवार के लोगों को दी। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा।  

ये भी पढ़ें - पत्नी को गांव के युवक से हुआ प्यार: पति ने रखी ऐसी शर्त, मना न कर सकी; फिर प्रेमी के साथ जो हुआ नहीं होगा यकीन
विज्ञापन

पति का ये है आरोप
वहीं इसस मामले में पति का कहना था कि पत्नी उसे पसंद नहीं करती। इसलिए वह साथ रहना नहीं चाहती है। बाकी पत्नी जो भी आरोप लगा रही है वो झूठें हैं। उनका कोई मतलब नहीं है। 

ये भी पढ़ें - देवर के प्यार में डूबी भाभी: पति को एक ही रात में किया कंगाल, बनाया था ऐसा प्लान; CCTV से खुल गया राज

नहीं हो सकी सुलह 
काउंसलर के काफी समझाने के बाद नहीं बनी। पत्नी ने काउंसलर से कहा कि वह पति को सुधारने का काफी प्रयास कर चुकी है। अब उसे माफ करना नहीं चाहती। पत्नी की शिकायत पर काउंसलर ने केस दर्ज करने की सिफारिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed