{"_id":"651287ec09432bf9230ee287","slug":"wife-illicit-relations-husband-condition-she-could-not-refuse-horrible-fate-of-lover-2023-09-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी को गांव के युवक से हुआ प्यार: पति ने रखी ऐसी शर्त, मना न कर सकी; फिर प्रेमी के साथ जो हुआ नहीं होगा यकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी को गांव के युवक से हुआ प्यार: पति ने रखी ऐसी शर्त, मना न कर सकी; फिर प्रेमी के साथ जो हुआ नहीं होगा यकीन
Tue, 26 Sep 2023 01:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 26 Sep 2023 01:23 PM IST
सार
पत्नी के अवैध संबंध के बारे में पता चलने पर पति गुस्से से आग बबूला हो गया। उसने पत्नी को इस कदर डराया कि वो दहशत में आ गई। फिर पति ने शर्त रखी कि वो उसे तभी अपनाएगा जब वो प्रेमी को मारने में उसका साथ देगी।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला केवल निवासी रजत की हत्या प्रेमिका और उसके पति ने मिलकर की थी। इसके बाद शव को हजारा नहर में फेंक दिया। युवक की हत्या करने वाले दंपती को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया है।
विज्ञापन
ये है मामला
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने पुलिस लाइन में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि रजत की हत्यारोपी प्रेमिका प्रेमलता और उसके पति पुष्पेंद्र को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में सामने आया कि रजत मोबाइल की दुकान गांव में ही चलाता था। एक वर्ष पहले गांव की ही प्रेमलता से उसके प्रेम संबंध हो गए थे। इसके बाद दोनों का मिलना-जुलना होने लगा। जब पति पुष्पेंद्र को दोनों के संबंधों के बारे में पता चला तो प्रेमलता को काफी डांटा था। बाद में रजत को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी को राजी कर लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: सुहागरात पर पति ने दिखाई ब्लू फिल्म..., फिर हर रात करने लगा ऐसी जिद; दुल्हन ने 3 महीने में ही तोड़ी शादी
विज्ञापन
धोखे से बुलाया घर
बताया कि 11 सितंबर को प्रेमलता ने रजत को अपने घर बुलाया। जहां पहले से पुष्पेंद्र मौजूद था। दोनों ने मिलकर गला दबाकर रजत की हत्या करने के बाद शव को हजारा नहर में फेंक दिया। इधर 16 सितंबर को युवक की मां शकुंतला देवी ने गुमशुदगी की तहरीर दी थी। तभी से तलाश की जा रही थी।
ये भी पढ़ें - देवर के प्यार में डूबी भाभी: पति को एक ही रात में किया कंगाल, बनाया था ऐसा प्लान; CCTV से खुल गया राज

21 सितंबर को दर्ज हुआ था मुकदमा
बता दें कि पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं किए जाने पर युवक की मां व अन्य ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट पर धरना भी दिया था। तब पुलिस ने 21 सितंबर को मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई तो दोनों को पकड़ा और हत्या का खुलासा हुआ है।
ये भी पढ़ें - UP: जिसे यमुना में डूबा समझ पुलिस पूरे दिन करती रही तलाश, उसने नदी के अंदर की ऐसी शरारत; पुलिसकर्मी भी हैरान

6 माह पहले दोनों 19 दिन रहे थे लापता
एएसपी ने बताया कि महिला के तीन बच्चे हैं। करीब 6 माह पहले अपने प्रेमी रजत को लेकर 19 दिन तक लापता रही थी। परिजन से जब यह बात पता चली तो इस बार भी ऐसी ही संभावना हो रही थी। लेकिन इस बार उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया।