{"_id":"5d0b959b8ebc3e7bc27fdd49","slug":"fear-of-dogs-in-children-agra-news-agr392276589","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: कुत्तों के हमले से मासूम में फैली दहशत, घर के बाहर निकलने से डर रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: कुत्तों के हमले से मासूम में फैली दहशत, घर के बाहर निकलने से डर रहे
Fri, 21 Jun 2019 05:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
मथुरा में आवारा कुत्तों का आतंक
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा की इस बड़ी कालोनी शिवबालानाथ नगर में 48 आवारा कुत्ते हैं। इन कुत्तों को बाकायदा कालोनी वालों ने गिना है। बच्चे पर हुए हमले के बाद इस कदर से दहशत फैली है कि बच्चों ने घरों से बाहर निकलना बंद कर दिया है। पार्क सुनसान है। मां-बाप बच्चों के दिलों से कुत्तों का डर निकालने के लिए अगर बाहर बुला भी रहे हैं तो वह आने को तैयार नहीं हैं। कह देते हैं कि बाहर आएंगे तो कुत्ते खा जाएंगे।
ढाई साल के आराध्य की बड़ी बहन श्रेया तो कल से घर से बाहर ही नहीं निकली है। पड़ोस के बच्चे भी अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं। मोहल्ले के पार्क में शाम को बच्चे खूब मस्ती करते थे लेकिन दो दिन से सन्नाटा है। मां-बाप पार्क में बच्चों को लेकर जाना चाहते हैं मगर वह जा ही नहीं रहे।
मोहल्ले के राजीव रूहेला, गोविंद शर्मा, प्रदीप सांवरिया, देवेंद्र शर्मा ने बताया कि इस घटना के बाद उन लोगों ने मोहल्ले में आवारा कुत्तों की गिनती की थी इनकी संख्या 48 है। पास के इलाके से कुत्ते घूमते हुए पहुंच रहे हैं। मार्निंग वाक के लिए भी लोग जाते हुए घबरा रहे हैं। उमेश वर्मा और उमंग अग्रवाल ने बताया कि नगर निगम में जाकर भी कुत्तों को पकड़वाने को कहा गया था लेकिन अफसरों ने कह दिया कि उनके पास कुत्ते पकड़ने की कोई व्यवस्था नहीं है।

रात को बाइकों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते
शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां रात को बाइकों के पीछे कुत्ते दौड़ते हैं। अगर किसी ने बाइक रोक ली तो उसे घेर लेते हैं कुत्ते। कई लोग घायल हो चुके हैं मगर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है।
चंदनवन कालोनी में आवारा कुत्तों का झुंड घूम रहा है। अगर कोई रात को बाइक लेकर निकल जाए तो कुत्ते उसे घेर लेते हैं। कई लोगों पर हमला भी हो चुका है। इस कालोनी के लोग भी नगर निगम के अफसरों से कई दफा मिल चुके लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। इस कालोनी के पवन कुमार, ध्यान चंद और जगत सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ते हैं। सड़कों पर निकलने में भी डर लगता है।
कुत्तों को पकड़ ही नहीं पाई निगम की टीम
इस घटना की सूचना पाकर नगर निगम की टीम शिवबालानाथ नगर में पहुंची थी। लेकिन बगैर कुत्ते पकड़े ही लौट आए। इससे मोहल्ले वालों में भी नाराजगी है। संयुक्त नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि आवारा जानवरों को पकड़ने वाली टीम जाल लेकर कालोनी में पहुंची थी। लेकिन कोई कुत्ता पकड़ में नहीं आया है। हर रोज टीम कालोनी में भेजी जाएगी।