फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fear of depositing hawala money from abroad in bogus accounts of Bandhan Bank in Agra

काला धन हो रहा सफेदः बैंक खातों में विदेश से जमा हो रही हवाला की रकम, आईटी विभाग करेगा जांच

Mon, 27 Feb 2023 11:39 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 27 Feb 2023 11:39 PM IST
सार

आगरा में बंधन बैंक में हवाला के पैसे जमा किए जा रहे थे। बैंक के बोगस खातों के माध्यम से काला धन सफेद किया जा रहा है। पुलिस ने पूर्व मैनेजर सहित चार को गिरफ्तार किया है। आयकर विभाग भी इसकी जांच करेगा।  

 

विज्ञापन
Fear of depositing hawala money from abroad in bogus accounts of Bandhan Bank in Agra
फर्जी बैंक खाते के मामले में पकड़े गए आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बंधन बैंक के बोगस खातों में पकड़ा गया खेल काले धन को सफेद करने के लिए चल रहा है। देश ही नहीं विदेश से भी हवाला की रकम खातों में जमा होने की आशंका है। पुलिस को अभी एक दर्जन खातों की जानकारी मिली है। शहर की अन्य बैंक में भी इसी तरह से खाते खोलकर रकम जमा होने की बात सामने आई है। पुलिस के साथ आयकर विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


गायत्री विहार, दयालबाग निवासी हरेंद्र सिंह ने पुलिस से शिकायत की थी। उनके दो खातों में करोड़ों का लेनदेन हुआ था। उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। आयकर विभाग का नोटिस आने पर जानकारी हुई। उन्होंने थाना ताजगंज में फतेहाबाद रोड स्थित बंधन बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक प्रशांत पाल सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन

काले धन को सफेद किया जाता है

रविवार को पुलिस ने प्रशांत पाल सिंह, पूर्व सेल्स एग्जीक्यूटिव मोहम्मद फैज, जाकिर और जिब्रान को गिरफ्तार किया था। उनसे पूछताछ में कई जानकारी मिली। हरेंद्र सिंह के चालू खाते में 12 मई से 19 सितंबर 2022 के बीच 1.79 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ था। आशंका जताई गई कि रकम हवाला की है। देश ही नहीं, विदेश से भी पैसा आता है। काले धन को सफेद किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई कारोबारी रडार पर

पुलिस के रडार पर शहर के कई बड़े कारोबारी हैं। जांच में पता चला है कि कारोबारी लिमिट कम दिखाते हैं। मगर, माल ज्यादा का सप्लाई करते हैं। रकम पकड़ी नहीं जाए, इसके लिए फर्जी आईडी से खुले और निष्क्रिय खातों का प्रयोग करते हैं। एक साल तक खाते का इस्तेमाल करते हैं। इसके बाद बंद कर देते हैं। बंधन बैंक के खातों में भी दस करोड़ से अधिक का लेनदेन हुआ था। कई बार लोगों के खाते खोलने पर 20 हजार रुपये महीना तक दिया जाता है। बैंक के प्रबंधक और कर्मचारी मदद करते थे।

आयकर विभाग भी करेगा जांच

पुलिस के पास वही लोग आए हैं, जिनके पास आयकर विभाग के नोटिस पहुंचे हैं। आशंका है कि और भी बैंक में इस तरह के खाते हो सकते हैं। पुलिस आयुक्त डॉ. प्रीतिंदिर सिंह ने बताया कि विवेचना की जा रही है। फर्जीवाड़े में जो भी शामिल होगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। फर्जी खातों की जानकारी आयकर विभाग को दी गई है। बाहर से जो लोग रकम भेजते थे, उनके भी बयान दर्ज किए जाएंगे। वह रकम क्यों और किसको भेज रहे थे, यह पता किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed