फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father-son death due to electrocution breaking of high-tension line in mathura

मथुरा में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन के टूटकर गिरने से पिता -पुत्र की मौत, दूसरा बेटा झुलसा

Thu, 04 Aug 2022 03:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 04 Aug 2022 03:09 PM IST
सार

हादसा उस समय हुआ जब पिता के साथ दोनों बेटे धान की फसल में पानी लगा रहे थे। उसी समय हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया और उन लोगों को करंट लग गया।

विज्ञापन
Father-son death due to electrocution breaking of high-tension line in mathura
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के राया क़स्बा अंतर्गत बलदेव रोड गांव हवेली के पूर्व प्रधान और उनके पिता की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई, जबकि भाई झुलस गया। यह हादसा धान के खेत में पानी लगाने के दौरान बिजली का तार टूटकर खेत में गिरने से हुआ। घटना को लेकर ग्रामीणों में विद्युत निगम के खिलाफ आक्रोश है। वहीं परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह 9 बजे गांव हवेली निवासी पूर्व प्रधान वीरपाल (55), उनका छोटा भाई भरत सिंह (45) और पिता अमर सिंह (76) गांव से थोड़ी दूर गांव ककरेटिया में स्थित खेत पर धान की फसल में पानी लगाने गए थे। उनके ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर से निकट के दो मकानों के लिए तार जा रहा था। पानी लगाने के दौरान तार टूटकर खेत में गिर गया। इससे पानी भरे खेत में करंट फैल गया। 
विज्ञापन


करंट की चपेट में सबसे पहले अमर सिंह आए। बचाने के प्रयास में वीरपाल सिंह भी झुलस गए। छोटे भाई ने दोनों को बचाने का प्रयास किया। इस पर वह भी चपेट में आ गया। खेतों में काम कर रहे किसानों ने बिजली आपूर्ति बंद कराकर तीनों को खेत से निकाला। तीनों को अस्पताल ले गए। जहां वीरपाल और अमर सिंह की मौत हो गई। भाई भरत सिंह को स्वर्ण जयंती अस्पताल में भर्ती कराया है। इस दौरान मौके पर विधायक पूरनप्रकाश, अनिल रावत, जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रधान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश बंसल आदि पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से हुआ हादसा 

एसडीओ अरविंद कुमार ने बताया कि एलटी लाइन से कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से तार डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। बिजली चोरी में प्रयोग किया जा रहा तार टूटकर खेत में गिरा है। वहां कोई वैध लाइन नहीं है। जो लोग बिजली चोरी कर रहे थे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed