फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father shot 15-year-old daughter came to open the door of house in etah up news

Etah: घर का दरवाजा खोलने आई थी 15 साल की बेटी, पिता ने तमंचे से मार दी गोली; ये है वजह

Sat, 25 Mar 2023 08:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Mar 2023 08:19 AM IST
सार

बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी पिता घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसे गांव के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
father shot 15-year-old daughter came to open the door of house in etah up news
गोली चलाने का मामला सामने आया - फोटो : न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में रिश्तों के खून की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।  थाना राजा के रामपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में पिता ने अपनी बेटी को गोली मारी थी। किसी तरह निशाना चूक गया और गोली उसके पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे पिता ने ही 15 वर्षीय किशोरी को गोली मारी थी। पिता को शक था कि बेटी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए रात में वह घर से नदारद हो जाती थी। वारदात वाले दिन भी किशोरी रात को घर से चली गई थी।

विज्ञापन

दादा ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ दी थी तहरीर 

इसको लेकर पिता गुस्से में था और घर में रखा तमंचा निकालकर हत्या करने के इरादे से गोली चला दी। किशोरी अपने बचाव में चिल्लाई और पड़ोसी के घर चली गई थी। किशोरी के बाबा कप्तान सिंह ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- ऐ मोहब्बत! तेरे अंजाम पे रोना आया: प्रेमी को जहर देने के बाद बोली- इससे भी कुछ न हो तो फांसी लगा लेना; गुडबाय

पुलिस को पहले किया गया था गुमराह 

वारदात के बाद से पिता गायब था, इसके चलते पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं। हमलावर पिता को गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बताया कि सर्विलांस और थानाध्यक्ष के प्रयासों से असली हमलावर पकड़ा गया है। हालांकि परिजन ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।

ये भी पढ़ें - Agra: निकाह के पांच साल बाद टूटा शायना का दिल, इस बात को लेकर पति ने घर से निकाला; तीन बार बोला तलाक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed