{"_id":"5e99e2dd8ebc3e769728a168","slug":"father-send-jail-in-case-of-class-10th-girl-student-suicide","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"किशोरी आत्महत्या मामले में पिता गिरफ्तार, जेल भेजा, सुसाइड नोट में ठहराया था जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी आत्महत्या मामले में पिता गिरफ्तार, जेल भेजा, सुसाइड नोट में ठहराया था जिम्मेदार
Sat, 18 Apr 2020 12:11 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
demo pic
आगरा में थाना सदर के शांति नगर में 15 वर्षीय किशोरी खुशी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिता को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
शांति नगर, देवरी रोड में बृहस्पतिवार सुबह 15 वर्षीय खुशी का शव घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में फंदे पर लटका मिला था। कमरे से चार पेज का एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें किशोरी ने पिता अमर सिंह, चाचा रामवीर, जगदीश और रामवीर का बेटा राहुल को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया था।
उन पर अपने, मां, भाई और बहन के उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। पुलिस ने खुशी की मां गीता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें खुशी के पिता, चाचा और चचेरे भाई को नामजद किया।

Trending Videos
पुलिस ने शुक्रवार को पिता को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार ने बताया कि आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। सुसाइड नोट की हैंड राईटिंग की जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।
मेरा सपना था पुलिस में भर्ती होना
किशोरी ने एक पेज पर लिखा कि मुझे जीना है। मेरा सपना था कि पुलिस की नौकरी करूं। ताकि अपनी मां, भाई और बहन को इंसाफ दिला सकूं। मां मुझे माफ कर देना मैं जा रही हूं। हमेशा के लिए। यह पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को भी भेज रही हूं। इन लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।