फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father scolded son suicide in Kasganj

Kasganj: पिता की डांट से क्षुब्ध किशोर ने उठाया खौफनाक कदम, परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Jul 2022 06:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Jul 2022 06:59 PM IST
सार

पिता ने खेत पर सिंचाई के लिए कहा था। इसी बात से रूठ कर किशोर घर से चला गया। उसके बाद वह लौटकर नहीं आया। परिजनों ने उसकी तलाश की,  लेकिन किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका।

विज्ञापन
Father scolded son suicide in Kasganj
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में सहावर क्षेत्र के ग्राम धन सिंहपुर में दो दिन से लापता 17 वर्षीय किशोर का शव गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला। उसका शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता के मक्का के खेत में सिंचाई कार्य करने को कहा तो  किशोर रूठ कर घर से चला गया था। परिवार वालों का कहना है उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बिना पोस्टमार्टम कराए परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

 
अनुज (17) पुत्र बृजेश कुमार निवासी धनसिंहपुर को उसके पिता ने शुक्रवार की शाम खेत पर सिंचाई के लिए जाने को कहा, इस बात पर वह रूठ गया और अनबना होकर खेत पर सिंचाई के लिए जाने की बात कहकर चला  गया। इसके बाद वह देर रात तक वापस नहीं आया। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की।
विज्ञापन


रिश्तेदारों में भी उसकी जानकारी की गई, लेकिन कहीं कोई पता नहीं लगा। परिजन उसको लेकर काफी परेशान थे। रविवार की रात ग्रामीणों ने एक शव को गांव के बाहर पेड़ से लटका देखा। परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उसकी शिनाख्त अनुज के रूप में की। उसके शव को  पेड़ से नीचे उतारा गया और अंतिम संस्कार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed