फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father scolded his son for playing games on mobile only son shot himself in the head

10वीं में पढ़ता था अभिनव: मोबाइल में गेम खेलने पर पिता ने डांटा, इकलौते बेटे ने सिर में मार ली गोली

Thu, 05 Dec 2024 11:01 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, आगरा।
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा। Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 05 Dec 2024 11:01 PM IST
सार


पिता के जाते ही अभिनव भी घर से निकल गया। कुछ देर बाद लौटकर आया। सीधे अपने कमरे में गया। तीनों बहनें दूसरे कमरे में थीं। तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह अभिनव के कमरे में गईं। वह खून से लथपथ पड़ा था। 

विज्ञापन
Father scolded his son for playing games on mobile only son shot himself in the head
10वीं के छात्र ने की आत्महत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा फायर स्टेशन ईदगाह परिसर के सरकारी आवास में बुधवार रात फायरमैन मुन्नालाल के इकलौते बेटे अभिनव (15) ने माथे पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पिता ने मोबाइल में गेम खेलने और रकम ट्रांसफर करने पर डांट दिया था। व्हाट्सएप भी डिलीट मिला। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लिया है।

विज्ञापन

उन्होंने बेटे से ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए दो हजार रुपयों के बारे में पूछा था। हालांकि कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के पिता मुन्नालाल मूलरूप से इटावा के रहने वाले हैं। वह ईदगाह फायर स्टेशन में तैनात हैं। उनकी तीन बेटियां और एक बेटा था। सरकारी क्वार्टर में दूसरी मंजिल पर रहते हैं। बुधवार रात को वह ड्यूटी पर थे। बेटा अभिनव कक्षा 10 का छात्र था। परिजन और अन्य कर्मियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पिता ड्यूटी पर जा रहे थे, तब अभिनव मोबाइल पर गेम खेल रहा था। इस पर उन्होंने उसे डांट दिया। उसने ऑनलाइन 2000 रुपये भी किसी को ट्रांसफर किए थे। इस बारे में कहा और पढ़ाई पर ध्यान देने की कहकर चले गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के जाते ही अभिनव भी घर से निकल गया। कुछ देर बाद लौटकर आया। सीधे अपने कमरे में गया। तीनों बहनें दूसरे कमरे में थीं। तभी उन्हें गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वह अभिनव के कमरे में गईं। वह खून से लथपथ पड़ा था। माथे में गोली लगी थी। यह देखकर मां और बहनें चीखने लगीं। उन्होंने पिता को बताया। वह पहुंचे। बेटे को अस्पताल लेकर गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन

आखिर कहां से आया तमंचा?
घटना की जानकारी पर अन्य दमकल कर्मी भी पहुंचे। अभिनव ने तमंचे से गोली चलाई थी। यह कहां से आया, पता नहीं चला है। इकलौते बेटे की मौत से परिजन के आंसू नहीं रुक रहे हैं। बृहस्पतिवार को परिजन अंतिम संस्कार के लिए बेटे का शव गांव लेकर चले गए।

नहीं मिला सुसाइड नोट
डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि परिजन बात करने की स्थिति में नहीं हैं। हालांकि अन्य दमकलकर्मियों से पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि बेटे को पिता ने मोबाइल में गेम खेलने पर डांट दिया था। सुसाइड नोट नहीं मिला है।

डिलीट कर दिया व्हाट्सएप
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि कर्मचारी के बेटे की आत्महत्या से विभाग में शोक है। टीम ने मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। मोबाइल में व्हाट्सएप नहीं मिला। इसे डिलीट किया गया था। पुलिस जांच कर रही है। इकलौते बेटे की मौत से सभी गहरे सदमे में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed