{"_id":"5cd07c8abdec22076c4ec521","slug":"father-rape-with-15-year-old-daughter-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाकः सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, परिवार ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाकः सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म, परिवार ने पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा
Mon, 06 May 2019 11:57 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 06 May 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र में सौतेले पिता पर अपनी 15 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप है। सोमवार को बेटी ने अपनी नानी को बताया। इस पर परिजनों ने पिता को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना जगदीशपुरा क्षेत्र की महिला के पति की 14 साल पहले मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी है। 12 साल पहले महिला ने एक युवक से दूसरी शादी कर ली। वह बेटी को साथ ले आई। चार महीने पहले महिला मायके गई थी। तभी उसके पति ने सौतेली बेटी को पकड़ लिया। उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी ने विरोध किया तो उसकी मां को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद जब भी बेटी को अकेला पाता, पिता उससे गलत हरकत करता। उसको रिश्तेदारों के यहां भी नहीं जाने देता था। एक सप्ताह पहले महिला बाजार गई थी। तभी उसने सौतेली बेटी के साथ हरकत शुरू कर दी।

अचानक पत्नी घर आ गई। पति की हरकत देखकर पत्नी ने विरोध किया। दोनों में झगड़ा हो गया। सोमवार को किशोरी ने सौतेले पिता की हरकत के बारे में अपनी नानी को बता दिया। इस पर परिजन आ गए।
उन्होंने आरोपी पिता को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। थाना जगदीशपुरा के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। किशोरी का मेडिकल कराया जा रहा है।