फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father killed three old daughter in etah

एटा: तीन वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई बेदर्द पिता की 'हैवानियत'

Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Mar 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
father killed three old daughter in etah
अपराध
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक युवक ने अपनी तीन वर्षीय बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी। इसका खुलासा गुरुवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ तो पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इससे पहले पुलिस की पूछताछ में युवक ने बेटी की मौत बीमारी से बताई थी। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के पैनल ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम किया। मासूम के शरीर में कई जगह चोट के निशान होने के साथ ही एक आंख और आंतें बाहर निकली मिलीं। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पिता को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

 
थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव जिनावली के पास बुधवार को उक्त युवक तीन वर्षीय बच्ची का शव दफना रहा था। तभी ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। उसके बाद उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया था। पूछताछ में युवक ने पुलिस को गुमराह किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में कबूला सच

पूछताछ में आरोपी युवक ने बीमार बेटी की सामान्य मौत होने पर शव को मिट्टी में दबाने की बात कही थी। पुलिस ने भी एक बार भरोसा कर लिया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने तक हिरासत में रखने के उच्चाधिकारियों ने निर्देश दिए थे। 

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी बेटी बीमार थी। वह चल नहीं पाती थी। इसकी वजह से काफी परेशान था। इसी के चलते उसने चाकू से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पिता ने चाकू से प्रहार कर बच्ची की हत्या की थी, यह खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बच्ची के साथ दुष्कर्म तो नहीं हुआ है इसकी पुष्टि करने के लिए स्लाइड बनवाई गई है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed