फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father in law killed daughter in law by cutting her with an ax in Agra

सिपाही की पत्नी की हत्या: सगे भाइयों से हुई थी बहनों की शादी, देखते ही देखते दोनों बेटियां छोड़ गईं संसार

Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Jun 2023 11:18 PM IST
सार

आगरा में ससुर ने सिपाही बेटे की पत्नी की हत्या कर दी। सगे भाइयों से बहनों की शादी हुई थी। देखते ही देखते दोनों बेटियां संसार छोड़ गईं। एक बेटी की मौत चार साल पहले हो गई थी। 

विज्ञापन
Father in law killed daughter in law by cutting her with an ax in Agra
Agra news: सिपाही की पत्नी की हत्या, परिजन को समझाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में प्रियंका और बड़ी बहन संगीता की शादी आठ वर्ष पहले सगे भाइयों से हुई थी। बड़ी बहन संगीता की शादी सौरभ से हुई थी। प्रियंका की गौरव से। वह सगी बहनों के साथ  जेठानी-देवरानी भी थीं। परिजन ने बताया कि चार वर्ष पहले संगीता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उन्होंने उत्पीड़न का आरोप लगाया। कहा कि शादी के तीन वर्ष बाद ही प्रियंका का पति गौरव पुलिस में भर्ती हो गया। इसके बाद से उसका उत्पीड़न बढ़ गया था।

विज्ञापन

सौरभ ने दो वर्ष पहले कर ली थी शादी

प्रियंका के जेठ सौरभ ने दो वर्ष पहले दूसरी शादी धर्मवती से कर ली थी। शादी के डेढ़ वर्ष बाद ही सौरभ की बीमारी से मृत्यु हो गई। प्रियंका के परिवार में मई में भतीजी की शादी का कार्यक्रम था। वह तीन सप्ताह पहले ही मायके से शादी में शामिल होकर लौटी थी। उसने परिवार में ससुरालवालों की शिकायत की थी। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-गांव-गांव घूमीं डिंपल यादव: हादसा और हत्या में जान गंवाने वालों के परिजन से मिलीं, हर संभव मदद का दिया भरोसा

विज्ञापन
विज्ञापन

शव से चादर हटाते ही निकल गई चीखें

प्रियंका के शव पर चादर पड़ी हुई थी। कुछ लोगों ने शव पर से चादर उठाई तो सिर को धड़ से अलग देख उनकी चीखें निकल गईं। आंगन में मौजूद आसपास की महिलाएं दृश्य देखने के बाद दहशत के चलते घर से बाहर निकल गईं।

आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट

किरावली थाना क्षेत्र के गांव मलिकपुर में की गई विवाहिता प्रियंका की हत्या के मामले में मृतका के पिता धर्मसिंह की तहरीर पर आठ लोगों के तहत रिपोर्ट हत्या की दर्ज की गई है। आरोपियों में ससुर रघुवीर ,सास राजन देवी, ननद सोनिया, जेठानी धर्मवती, पति गौरव और सुलेखा शामिल हैं। थाना प्रभारी किरावली उपेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 8 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है आरोपी ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपी फरार है। इनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः- बैरंग लौटी बरात: घोड़ी चढ़ा दूल्हा और DJ पर हो रहा था डांस, ये हरकत देख दुल्हन का मूड खराब, नहीं पहनाई वरमाला

पति के अवैध संबंध के लगाए आरोप

मृतका के पिता धर्म सिंह ने पुलिस को बताया कि प्रियंका जब गांव आई तो बताया कि उसके पति गौरव का चरित्र ठीक नहीं है। परिवार की ही एक महिला से अवैध संबंध हैं। महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने पर उसकी पिटाई लगाई गई थी। आए दिन पिटाई लगाई जाती थी। 

उन्होंने बताया कि प्रियंका अक्सर फोन पर इसकी शिकायत करती थी। उन्होंने बताया कि गांव में उनकी दो अन्य बेटियों रेखा पत्नी नरेंद्र और कमलेश पत्नी गोविंदा भी ब्याही हुई है। घटना के बाद वे मौके पर पहुंची थीं। चीख-पुकार मचाई थी। इस पर प्रियंका के ससुर रघुवीर ने उनको धक्का देकर गिरा दिया था। 

यह भी पढ़ेंः-UP: हाथों में मेहंदी सजाए दुल्हन करती रही साजन का इंतजार, दूल्हा हो गया फरार; शादी के मंडप में मातम सा माहौल

यह था पूरा मामला

किरावली के गांव मलिकपुर चाहर में मंगलवार की सुबह सिपाही गौरव की पत्नी प्रियंका (27) खाना बना रही थी। सास राजन देवी, जेठानी धर्मवती व ननद खेत पर चारा लेने गई थीं। तभी ससुर रघुवीर सिंह कुल्हाड़ी लेकर पहुंचा और प्रियंका के गर्दन पर पीछे से कई वार किए। गर्दन धड़ से अलग हो गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद रघुवीर सिंह ने थाने पहुंचकर समर्पण कर दिया। मृतका प्रियंका के दो पुत्री 5 वर्षीय ख्वाहिश और डेढ़ वर्षीय गोलू हैं।

डीसीपी पश्चिमी सोनम कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि सोमवार को छोटी बहू प्रियंका एवं बड़ी बहू के बीच में झगड़ा हो गया था। उन्होंने बीच बचाव कराया तभी प्रियंका ने लात मार दी। इसके कारण वह रातभर सो नहीं पाया। इसी गुस्से में उसने प्रियंका की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी। आरोपी ससुर रघुवीर को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed