फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father had a government job himself was a supervisor in a shoe factory robbed a woman's purse on way

Agra: पिता की सरकारी नौकरी, जूता फैक्टरी में खुद सुपरवाइजर...रास्ते में महिला से लूटा पर्स, पुलिस ने दबोचा

Sat, 28 Jun 2025 08:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 08:11 AM IST
सार

महिला से पर्स लूटने के आरोपी को पुलिस ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि वो खुद जूता फैक्टरी में सुपरवाइजर है और उसके पिता सरकारी विभाग में नौकरी करते हैं। 
 

विज्ञापन
Father had a government job himself was a supervisor in a shoe factory robbed a woman's purse on way
आरोपी दुष्यंत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा की सिकंदरा पुलिस ने पर्स लूट के आरोपी दुष्यंत को पकड़ लिया है। वह फरह, मथुरा निवासी है और हाईवे की जूता फैक्टरी में सुपरवाइजर है। सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से पुलिस उस तक पहुंची।
विज्ञापन


घटना 25 जून की है। शास्त्रीपुरम निवासी शर्मिष्ठा राय रात 9:10 बजे चर्चित चाैराहे पर आई थीं। अचानक बाइक सवार एक युवक आया और उसने झपट्टा मारकर पर्स छीन लिया। शोर मचाने पर लोग जुटे लेकिन युवक को पकड़ा नहीं जा सका। पर्स में 200 रुपये और एक मोबाइल था। शर्मिष्ठा राय ने 112 नंबर पर काॅल कर पुलिस बुला ली। 
विज्ञापन



पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों और सर्विलांस की मदद से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम फरह, मथुरा निवासी दुष्यंत बताया। उसने पुलिस को बताया कि वह सिकंदरा स्थित जूता फैक्टरी में काम समाप्त कर घर जा रहा था। रास्ते में महिला को अकेला देखकर लूट कर ली थी। पर्स को रास्ते में फेंक दिया, मोबाइल रख लिया था। आरोपी के पिता सरकारी विभाग में क्लर्क हैं। एसीपी हरीपर्वत विनायक भोसले ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed