{"_id":"66637d59de2700750b0687d6","slug":"father-got-son-and-daughter-in-law-beaten-by-neighbors-kasganj-news-c-175-1-agr1054-116259-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: पिता ने पड़ोसियों से बेटे और बहू को पिटवाया, खुद खड़ा होकर देखता रहा तमाशा...दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: पिता ने पड़ोसियों से बेटे और बहू को पिटवाया, खुद खड़ा होकर देखता रहा तमाशा...दर्ज हुआ मुकदमा
Sat, 08 Jun 2024 03:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 08 Jun 2024 03:54 PM IST
सार
परिवार की लड़ाई में पिता ने पड़ोसियों को शामिल कर लिया। अपने ही बेटे और बहू की पड़ोसियों से पिटाई कराई और खुद खड़ा होकर तमाशा देखता रहा। पीड़ित ने अपने पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज के पटियाली कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर टहला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर पिता-पुत्र के बीच कहासुनी हो गई। पिता के बुलाने पर पड़ोसियों ने घर में घुसकर पुत्र को पीटा, साथ ही उसकी पत्नी के सिर पर फावड़े से प्रहार कर दिया। इस मामले में घायल युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें उसने पिता सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
क्षेत्र के शाहपुर टहला गांव निवासी शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार को खेत में पानी लगाने को लेकर पिता बाबूराम से उसकी कहासुनी हो गई। पिता के बुलाने पर पड़ोसी कृष्णपाल, आदित्य, मयंक, ज्ञानेंद्र, अनामिका घर में घुस आए। इसी दौरान शिवम की पिटाई कर दी और उसकी पत्नी सारन पर मयंक ने फावड़ा से प्रहार कर दिया। इससे दोनों गंभीर घायल हो गए।
इस मामले में उसने पिता रामबाबू सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पिता सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।