फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father given poison to Three children and then kill him self in tajganj

तीन बच्चों को जहर खिलाकर पिता ने दी जान, 14 दिन पहले पत्नी की मौत से तनाव में था परिवार

Sat, 11 Aug 2018 10:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Updated Sat, 11 Aug 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
father given poison to Three children and then kill him self in tajganj
पीड़ित बच्चा

ताजगंज क्षेत्र के गांव श्यामो में गुरुवार रात को राजमिस्त्री मान सिंह (50) ने बेटे अभय (12), रूपेश (8) और बेटी रचना (10) को जहर (विषाक्त पदार्थ) खिला दिया। इसके बाद खुद भी जहर खा लिया। शुक्रवार की तड़के घटना का पता चला। परिजन चारों को शमसाबाद रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। चिकित्सकों ने मान सिंह और उसकी बेटी को मृत घोषित कर दिया।दोनों बेटों की हालत गंभीर बनी हुई है।

विज्ञापन


मान सिंह पुत्र रामखिलाड़ी मूलरूप से ठेरई, शमसाबाद का रहने वाला था। 16 साल पहले उसकी शादी श्यामो गांव के सुभाष की बेटी रीना देवी से हुई थी। तीन साल पहले रीना को कैंसर हो गया। वह मायके में आकर रहने लगी। रीना की मां कांता, पिता और भाई भी बिचपुरी में रहने लगे। परिजनों ने बताया कि रीना का इलाज मान सिंह ने जयपुर और दिल्ली में कराया, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। 
विज्ञापन


इलाज के खर्चे से परिवार की आर्थिक स्थिति खराब हो गई। इधर पत्नी की हालत में सुधार न होने से भी मान सिंह परेशान रहने लगा। 14 दिन पहले रीना की मौत हो गई। इसके बाद वह और तनाव में आ गया। गुरुवार रात को वह बच्चों के लिए दूध और केले लेकर आया। घर में मान सिंह की ददिया सास श्याम देवी और पिता रामखिलाड़ी भी रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार तड़के 5:30 बजे श्याम देवी जागी। वह मान सिंह के कमरे में गईं। बेड पर मान सिंह और रचना पड़े हुए थे। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। वहीं दोनों बेटे जमीन पर तड़प रहे थे। यह देखकर उसकी चीख निकल गई। रामखिलाड़ी आ गए। चारों को अस्पताल ले गए, जहां मान सिंह, रचना को मृत घोषित कर दिया। छोटे बेटे रूपेश को वेंटीलेटर पर रखा गया है। वहीं अभय की भी हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर का कहना है कि आशंका है कि दूध और केले में मिलाकर कीटनाशक खाया है। घर के बाहर ही जमीन में गिलास पड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने कब्जे में ले लिया। उनसे सैंपल लिया गया है। पत्नी की मौत से तनाव में होने से यह कदम उठाया। उसने सुइसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed