{"_id":"66053488b4878934bf0499aa","slug":"father-friend-misdeed-with-girl-for-six-months-in-agra-it-was-revealed-when-she-became-pregnant-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापी निकला पिता का दोस्त: छह महीने से किशोरी पर निकाल रहा था हवस, ऐसे हुआ खुलासा; हकीकत सुन हर कोई रह गया सन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापी निकला पिता का दोस्त: छह महीने से किशोरी पर निकाल रहा था हवस, ऐसे हुआ खुलासा; हकीकत सुन हर कोई रह गया सन्न
Thu, 28 Mar 2024 04:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 28 Mar 2024 04:02 PM IST
सार
ताजनगरी में पिता का दोस्त ही छह महीने से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। उसके गर्भवती होने पर खुलासा हुआ। आरोपी परिवार को जान से मारने की धमकी देता था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में पिता का दोस्त छह महीने से किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। परिजन को बताने पर सभी को जान से मारने की धमकी देकर डरा रहा था। किशोरी जब गर्भवती हुई तो घरवालों को जानकारी हुई। पिता ने खंदौली में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराकर संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
घटना खंदौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। किशोरी के पिता ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी करता है। उसके साथ ही गांव का महिपाल (36) मजदूरी करता है। दोनों में दोस्ती थी। इससे महिपाल का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि पिछले छह महीने से आरोपी उसकी 14 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था।
विज्ञापन
किशोरी इसका विरोध करती और घरवालों को बताने के लिए कहती तो वह पूरे परिवार को मार डालने की धमकी देकर उसे डराकर चुप करा देता था। किशोरी जब गर्भवती हो गई तो परिवार के लोगों को युवक की करतूत का पता चला। पुलिस का कहना है कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। जल्द ही आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन