{"_id":"65661716a0266363100fb575","slug":"father-dies-son-and-friend-injured-in-road-accident-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और दोस्त घायल; दावत से लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सड़क हादसे में पिता की मौत, बेटा और दोस्त घायल; दावत से लौटते समय हुआ हादसा
Tue, 28 Nov 2023 10:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:06 PM IST
सार
दावत से लौट रहे पिता-पुत्र और एक अन्य युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा और उसका दोस्त घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
आगरा के ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के कालिंदी विहार में सोमवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे तीन लोगों की बाइक में एक वाहन टक्कर मारते चला गया। इससे बाइक सवार पिता की मौत हो गई। बेटा और उनका दोस्त गंभीर घायल हैं। राहगीरों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी।
टेढ़ी बगिया के जगदंबा रोड निवासी जीतू (32) हस्तशिल्प कारीगर थे। सोमवार को रात करीब 9 बजे वह अपने 8 साल के बेटे हेमंत और एक दोस्त के साथ बाइक से कालिंदी विहार एक रिश्तेदार की शादी में गए थे। वहां से देर रात एक बजे घर के लिए निकले। रास्ते में बरात घर से थोड़ी दूरी पर एक वाहन टक्कर मारते हुए चला गया। तीनों लोग सड़क पर लहूलुहान पड़े रहे।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तब तक अधिक खून बहने से जीतू की मौत हो गई। बेटा हेमंत और दोस्त गंभीर घायल थे, पुलिस ने उन्हें अस्पताल भेजा। हादसे की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष सुमनेश विकल ने बताया कि कैमरों के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। परिजन ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।