{"_id":"5fc784748ebc3ec5ee58d849","slug":"father-died-in-road-accident-return-from-distribute-daughter-s-marriage-card","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, बुआ घायल, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे पिता की हादसे में मौत, बुआ घायल, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 02 Dec 2020 05:45 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 02 Dec 2020 05:45 PM IST
सार
- बाइक पर बैठी बुआ भी हुईं घायल
- 11 दिसंबर को है बेटी की शादी
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेटी की शादी के कार्ड बांटकर मंगलवार की देर शाम घर लौट रहे बाइक सवार पिता ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। इससे उसकी मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठी उनकी की बुआ गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृतक की बेटी की 11 दिसंबर को बरात आनी हैं। पिता की मौत के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
थाना सकीट क्षेत्र के गांव सदरपुर निवासी नेकराम (42) पुत्र दयाराम की गांव अंगदपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मंगलवार की देर शाम मौत हो गई। भतीजे सत्यवीर ने बताया है कि चाचा अपनी बेटी पूजा की शादी के कार्ड बांटने अपनी बुआ सुखदेवी पत्नी दर्शन लाल निवासी बढ़ारी थाना व जिला कासगंज के घर गए थे।
यहां से वह अपनी बुआ को बाइक पर बिठाकर लौट रहे थे। गांव अंगदपुर के पास ट्रैक्टर की चपेट में बाइक आ गई और बुआ-भतीजे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंची यहां नेकराम को मृत घोषित कर दिया, जबकि बुआ को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
बुलंदशहर के व्यापारी से दरोगा ने हड़पे 10 लाख रुपये, जान से मारने की धमकी दी, मुकदमा दर्ज
सत्यवीर ने बताया कि बहन पूजा की शादी 11 दिसंबर को है शादी की तैयारियां चल रही थी। चाचा की मौत के बाद खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया हैं। वहीं थाना मिरहची क्षेत्र के गांव आलमपुर चौराहा के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार अशोक पुत्र हरी सिंह निवासी आलमपुर घायल हुआ है, इसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।