{"_id":"5e330f948ebc3e4b31740e36","slug":"father-died-in-road-accident-going-to-distribute-son-s-marriage-cards","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदलीं खुशियां, बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदलीं खुशियां, बेटे की शादी का कार्ड बांटने जा रहे पिता की हादसे में मौत
Fri, 31 Jan 2020 12:07 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 31 Jan 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
गजेंद्र सिंह का फाइल फोटो और शादी का कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेरिया मोड़ पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार किसान गजेंद्र सिंह परमार की मौत हो गई। वह बेटे की शादी का कार्ड बांटने रिश्तेदारों के घर जा रहे थे। पुलिस ने हादसा करने वाले ट्रक और चालक को पकड़ लिया।
बर्गवां खुर्द, जगनेर निवासी गजेंद्र सिंह परमार (55) पुत्र शिवराम सिंह परमार के बेटे कुलदीप की 12 फरवरी को शादी है। इसके कार्ड बांटने के लिए वह बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अपने भाई रामलखन सिंह के घर बाइक से जा रहे थे।
खेरिया मोड़ पर एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गजेंद्र सिंह के सिर में चोट लगी। हादसे के बाद लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस गजेंद्र को एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी लेकर पहुंची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि हादसा करने वाले ट्रक और चालक को पकड़ लिया गया है। चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के भाई रामलखन सिंह ने बताया कि ट्रक एफसीआई गोदाम से निकलकर आ रहा था।
मातम में बदलीं शादी की खुशियां
गजेंद्र सिंह की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 12 दिन बाद उनके बेटे कुलदीप की शादी है। लखनऊ बरात जानी थी। इसकीतैयारी में परिवार लगा हुआ था। शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।