फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father daughter died after car overturning on yamuna expressway

एक्सप्रेसवे पर कार पलटने से पिता-पुत्री की मौत, पत्नी घायल, घर जा रहा था परिवार

Sun, 14 Oct 2018 06:38 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मांट (मथुरा) Updated Sun, 14 Oct 2018 06:38 PM IST
विज्ञापन
father daughter died after car overturning on yamuna expressway
मृतक पिता-पुत्र के फाइल फोटो
मथुरा के मांट क्षेत्र में शनिवार की रात यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के पास डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर कार पलट गई। कार सवार पिता और आठ माह की बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी घायल हो गई। 
विज्ञापन


मेरठ में एलएंडटी कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर परिवार के साथ दिल्ली से घर धौलपुर जा रहे थे। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मांट पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजस्थान के धौलपुर के गुरुद्वारा निवासी सुशील कुमार शर्मा (28) पुत्र रामअवतार शर्मा पत्नी प्रियंका (27) और आठ माह की बच्ची प्रियांशी को लेकर कार से घर धौलपुर जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे हुआ हादसा

शनिवार की देर रात एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के पास कार पहुंची ही थी कि डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार मासूम बच्ची की तो मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति-पत्नी घायल हो गए। 

टोलकर्मियों और टोल प्लाजा पुलिस ने दोनों को नयति हास्पिटल में भर्ती कराया। हास्पिटल में उपचार के दौरान सुशील की भी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सुशील एलएंडटी कंपनी मेरठ में प्रोजेक्ट मैनेजर थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed