फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father complaint against minor son in mainpuri

नाबालिग बेटे की शिकायत लेकर थाने पहुंचा सैनिक पिता, चौंकाने वाला है यह मामला

Wed, 10 Jul 2019 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 10 Jul 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
father complaint against minor son in mainpuri
प्रतीकात्मक तस्वीर
मैनपुरी के थाना भोगांव क्षेत्र में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सैनिक पिता ने नाबालिग पुत्र पर एटीएम कार्ड से लाखों रुपये निकालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जब नाबालिग से पूछताछ की तो उसने चौंकाने वाली वजह बताई है।   
विज्ञापन


सैनिक पिता ने थाने में तहरीर देकर कहा कि 13 वर्षीय पुत्र ने उनके एटीएम कार्ड से करीब 5.20 लाख रुपये निकालने के बाद नाबालिग पुत्री व चाचा-चाची के खाते में डाला है। पुत्र कक्षा 10 का छात्र है। उसे परिवार के लोगों ने ही ऐसा करने के लिए कहा है। 
विज्ञापन


सोमवार को जब वो शाखा प्रबंधक से रुपये निकालने के संबंध में जानकारी ले रहा था। तभी खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। एटीएम पर जाकर देखा तो पुत्र ने ही रुपये निकाले थे। इस मामले में जब पुलिस ने नाबालिग पूछा तो उसने चौंकाने वाली जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नाबालिक ने बताया कि मां की मौत के बाद पिता ने दूसरी शादी कर ली। वो अब सौतेली मां व बच्चों के साथ जम्मू में रह रहे हैं। उसकी और बहन की देखभाल दादा-दादी व चाचा-चाची कर रहे हैं। पिता उनके ऊपर कोई ध्यान नहीं देते हैं।

नाबालिग बेटे ने यह भी बताया कि उसे रुपये निकालने की सीख किसी ने नहीं दी। उसने अपनी बहन की शादी करने के उद्देश्य से रुपये निकाले हैं। सारी रकम बहन के खाते में जमा कर दी है। उसके जवाब सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed