फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father brutally killed his daughter mother broke down in uncontrollable tears upon seeing body

पिता ने बेटी को बेरहमी से मार डाला: शव देख फूट-फूटकर रोने लगी मां, बिलखते हुए बोलीं- कहां गई तू, वापस आ जा

Fri, 04 Sep 2026 09:07 AM IST
Akash Dubey माई सिटी रिपोर्टर, आगरा
माई सिटी रिपोर्टर, आगरा Published by: Akash Dubey Updated Fri, 04 Sep 2026 09:07 AM IST
सार

चंद्रवीर ने बेटी लविश्का (17) की प्रेम संबंध से नाराज होकर हत्या कर दी। उसने बांके से प्रहार कर गला दबाया। पिता ने थाने जाकर जानकारी दी। यह सवा महीने में तीसरी घटना है।

विज्ञापन
Father brutally killed his daughter mother broke down in uncontrollable tears upon seeing body
पिता ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिता बेटी के प्रेम संबंध से नाराज होकर हैवान बन गया। अपने ही हाथों से गला दबाकर बेटी को मार डाला। हत्या के बाद थाने पहुंचकर पुलिसकर्मियों को जानकारी दी तो वे भी सन्न रह गए। घर लौटी मां ने बेड पर बेटी का शव पड़ा देखा तो फूट-फूटकर रोने लगीं। कुछ ही देर में बेसुध होकर गिर पड़ीं। पड़ोस की महिलाओं ने उन्हें संभाला। होश में आने पर रोते हुए एक ही बात बोल रही थीं...बेटी तू कहां चली गई, वापस आ जा। मैं बाहर क्यों गई जो बेटी की जान चली गई।

विज्ञापन

पंचगाई खेड़ा निवासी चंद्रवीर की बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान है। दो संतानों में बड़ा बेटा लवकुश पढ़ाई के बाद गुरुग्राम में चाचा के साथ नाैकरी करता है। बेटी लविश्का (17) इंटरमीडिएट की छात्रा थी। वह दूसरी जाति के युवक से प्रेम करती थी। फोन पर बात करते देखकर पिता को शक हो गया था। उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को चंद्रवीर ने बेटी को डांट दिया तो वह घर से चली गई थी और देर रात वापस लाैटी। तब तक पिता ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। बुधवार को वह बेटी को लेकर थाने बयान दर्ज कराने पहुंचे थे। पुलिस ने बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया था। कोर्ट में बयान होने बाकी थे।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को लविश्का का भाई लवकुश गुरुग्राम चला गया था। दोपहर में मां रजनी भी घर से चली गईं। तभी चंद्रवीर ने बेड पर सो रही बेटी के सिर पर बांके से प्रहार किया। वह तड़पने लगी तो हाथों से गला दबा दिया। पड़ोसियों ने बताया कि आए दिन पिता-पुत्री के बीच झगड़ा होता था। पिता उसकी हत्या कर देगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं था।

बेटी की हत्या के बाद पिता ने थाने आकर खुद ही जानकारी दी। उसे गिरफ्तार कर कार्रवाई की जा रही है। - सय्यद अली अब्बास, डीसीपी सिटी

सवा महीने में तीसरी घटना
अपनों के कत्ल की सवा महीने में यह तीसरी घटना है। इससे पहले 29 जुलाई को दिल्ली में रहने वाला हलवाई 18 वर्षीय बेटी को बासाैनी लेकर आया था और चंबल नदी में डुबोकर उसे मार दिया था। उसकी अविवाहित बेटी गर्भवती हो गई थी।

इसके बाद 2 अगस्त को जैतपुर में बेटी के कोर्ट मैरिज करने से नाराज पिता ने दुपट्टे और रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। उसने आईटीबीपी के जवान से प्रेम विवाह किया था। पड़ोसी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोपी पिता को जेल भेजा था। बृहस्पतिवार को तीसरी घटना पंचगाई खेड़ा में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed