फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father and son swindled out of 20 lakh on pretext of doubling money

एक साल में रकम दोगुनी: पति-पत्नी ने दिया ऐसा झांसा, पिता-पुत्र ने गंवा दिए 20 लाख रुपये; जांच में जुटी पुलिस

Fri, 26 Jun 2026 10:07 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 26 Jun 2026 10:07 PM IST
सार

आगरा में रकम दोगुने का झांसा देकर ठगी का मामला सामने आया है। मामले में पति-पत्नी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
Father and son swindled out of 20 lakh on pretext of doubling money
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पत्नी को बैंक कर्मी बताकर युवक ने निवेश पर लाभ की स्कीम बताई। रकम दोगुनी करने का लालच देकर 20.15 लाख ले लिए। समय पूरा होने पर तकादा किया तो आरोपी धमकाने लगे। शिकायत पर थाना सिकंदरा में दंपती पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


सिकंदरा के पश्चिमपुरी निवासी जगदीश सिंह सोलंकी ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि उनके बेटे नरेश सिंह सोलंकी की शास्त्रीपुरम में दुकान थी। इसी दौरान उसकी पहचान शास्त्रीपुरम निवासी दीपक शर्मा से हुई। दीपक ने खुद को एक बड़ी कंपनी में कार्यरत बताया। उसके साथ आने वाली हर्षा शर्मा को वह अपनी पत्नी और एसबीआई की अछनेरा शाखा में सरकारी कर्मचारी बताया था। 
विज्ञापन


 

दोनों ने एक वर्ष में रकम दोगुनी करने का झांसा देकर नरेश से अलग-अलग तिथियों में ऑनलाइन 17.65 लाख रुपये दीपक के बैंक खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके अलावा जगदीश सिंह से भी दोनों ने उनके घर जाकर अलग-अलग तिथियों में 2.50 लाख रुपये नकद ले लिए।

आरोप है कि रकम वापस मांगने पर दोनों टालमटोल करते रहे। फोन पर पैसे मांगने पर जान से मारने और गोली मरवाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित ने पता किया तो जानकारी हुई कि आरोपियों ने अन्य लोगों से भी इसी तरह रकम ली है। इनमें नितिन चतुर्वेदी से पांच लाख रुपये, लक्ष्मी नारायण चाहर से 10 लाख रुपये लेकर केवल 2.70 लाख लौटाए 7.30 लाख रुपये बकाया हैं। अरुण कुमार से भी 8.50 लाख रुपये ठगे हैं।

डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस जांच कर रही है। अन्य पीड़ित अगर सामने आए तो उनकी शिकायत भी समाहित की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed