फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   father and son duped of Rs 20.50 lakh On the pretext of getting a job in merchant navy

मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा: पिता-पुत्र ने ठगे 20.50 लाख रुपये, मुकदमा हुआ दर्ज

Mon, 13 Mar 2023 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Mar 2023 01:51 PM IST
सार

कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी अतुल और उसके पिता कालीचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
father and son duped of Rs 20.50 lakh On the pretext of getting a job in merchant navy
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक युवक से मर्चेंट नेवी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 20.50 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


क्षेत्र के मोहल्ला लवकुशनगर निवासी रोहित गुप्ता का कहना है कि उसके पास जुलाई 2020 में अतुल एवं उसके पिता कालीचरन निवासी आवास विकास काॅलोनी पहुंचे। अतुल ने बताया कि वह नेवी में अधिकारी पद पर है। उसके द्वारा मर्चेंट नेवी में नौकरी दिलवाने की बात कही गई। वहीं, रुपयों की मांग की गई। उन पर विश्वास करके कई बार में 20.50 लाख रुपये कई बार में अतुल के खाते में भेज दिए गए, लेकिन जब नौकरी नहीं मिली तो उससे रुपयों की मांग की गई। अब आरोपी रुपये वापस नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन


मामले की शिकायत रोहित ने पुलिस अधीक्षक से की। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संज्ञान लेते हुए मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली प्रभारी वीपी गिरि ने बताया कि एसपी के आदेश पर आरोपी अतुल और उसके पिता कालीचरन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: श्रीकृष्ण जन्मभूमि केस के पक्षकार आशुतोष पांडेय को मिली धमकी, कहा- अब पैरवी की तो...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed