फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Father accused in Sukhveer murder case arrested, sent to jail

Agra News: सुखवीर हत्याकांड में आरोपी पिता गिरफ्तार, भेजा जेल

Sun, 23 Nov 2025 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 23 Nov 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Father accused in Sukhveer murder case arrested, sent to jail
करहल। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला मचे निवासी सुखवीर सिंह हत्याकांड में आरोपी पिता को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उक्त मामले में आरोपी भाई पहले ही जेल में निरुद्ध है, 23 सितंबर को युवक की गला घोंट कर हत्या की गई थी।गांव नगला मचे निवासी 30 वर्षीय सुखवीर सिंह का बड़े भाई रामब्रेश उर्फ बबलू से दीवार को लेकर विवाद हो गया था। 23 सितंबर को सुखवीर का शव घर के पीछे लगे बबूल के पेड़ पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह गला घोंट कर सामने आई थी, जिसके बाद पुलिस ने भाई रामब्रेश, पिता हरीश चंद्र व अन्य परिजन के खिलाफ केस दर्ज किया था, रामब्रेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसपी ग्रामीण राहुल मिठास ने बताया कि शनिवार को थाना प्रभारी विक्रांत गुर्जर ने हत्याकांड में वांछित चल रहे आरोपी पिता हरीश चंद्र को गांव नगला मचे से गिरफ्तार कर लिया। हत्याकांड जमीन के विवाद को लेकर अंजाम दिया गया था, शेष आरोपियों को भी पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed