{"_id":"5f2265638ebc3e63887e2885","slug":"fatehpur-sikri-will-become-as-a-iconic-city","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी को आईकॉनिक सिटी की दिशा में काम शुरू, केंद्र ने कंसलटेंट नियुक्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी को आईकॉनिक सिटी की दिशा में काम शुरू, केंद्र ने कंसलटेंट नियुक्त किए
Thu, 30 Jul 2020 11:46 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 30 Jul 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा
केंद्रीय पर्यटन एवं सांस्कृतिक मंत्रालय ने आगरा जिले के फतेहपुर सीकरी में आईकॉनिक साइट्स विकसित करने की दिशा में कार्य शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह इस दिशा में काफी समय से प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए केंद्र सरकार के स्तर से एचकेएस कंसलटेंट और मैसर्स आरकॉम आर्किटेक्ट कंसलटेंट (जेवी) को भी नियुक्त किया जा चुका है।
विज्ञापन
बुधवार को सीकरी के पर्यटन व सांस्कृतिक विरासत को लेकर शास्त्री भवन नई दिल्ली में सचिव, पर्यटन एवं सांस्कृतिक विरासत आनंद कुमार ने सीकरी के धार्मिक, सांस्कृतिक व ऐतिहासिक महत्व को समझा। राज्य मंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने उन्हें क्षेत्र के बारे में जानकारी दी। इसके लिए राज्य मंत्री ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी प्रत्यावेदन दिया था।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद लखनऊ स्तर पर बैठक हो चुकी है। प्रदेश के प्रमुख सचिव पर्यटन भी इस मामले में कार्य योजना पर विचार कर चुके हैं। महानिदेशक पर्यटन, उत्तर प्रदेश की ओर से केंद्र के महानिदेशक पर्यटन को भी पत्र भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
Trending Videos
कई प्रस्ताव तैयार कराए गए
राज्यमंत्री ने फतेहपुर सीकरी को आईकॉनिक साइट के रूप में विकसित करने के लिए कई प्रस्ताव तैयार कराए हैं। इनमें राणा सांगा के इतिहास से संबंधित खानवा के मैदान का सौंदर्यीकरण, महाराजा सूरजमल के इतिहास से संबंधित सीकरी चार हिस्सा में उपलब्ध जमीन का सौंदर्यीकरण, टोडरमल की बारादरी व आसपास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण, तेरह मोरी बांध का जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण, बुलंद दरवाजा से 100 मीटर दूर स्थित जमीन का सौंदर्यीकरण आदि काम शामिल हैं।