फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   fatehpur sikri which Akbar made capital of Mughal Empire will now be transformed

UP: अकबर ने जिसे बनाया मुगल साम्राज्य की राजधानी, उस सीकरी की अब बदलेगी सूरत; जानें क्या है योजना

Thu, 28 Nov 2024 11:26 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 28 Nov 2024 11:26 AM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी क्षेत्र, जो कभी मुगल साम्राज्य की राजधानी हुआ करता था। सीकरी की परिकल्पना अपने समय के महान मुगल शासक अकबर ने रची थी। अब इसकी सूरत बदलने की तैयारी है। 

 

विज्ञापन
fatehpur sikri which Akbar made capital of Mughal Empire will now be transformed
बुलंद दरवाजा तक सीकरी की सूरत बदलेगी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में हाईवे से बुलंद दरवाजा तक सीकरी की सूरत बदलेगी। लाइट एंड साउंड शो, जंक्शन, पाथवे, स्कल्पचर का निर्माण होगा। सीकरी में सौंदर्यीकरण के लिए पथकर से करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। आगरा विकास प्राधिकरण ने इसका प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन


जयपुर हाईवे से आगरा गेट होते हुए सीकरी क्षेत्र को खूबसूरत बनाने की कवायद शुरू हो गई है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर एडीए ने विश्वदाय स्मारक क्षेत्र के आसपास सिविल व विद्युत कार्यों की योजना बनाई है। मुख्य अभियंता आरपी सिंह ने बताया कि फतेहपुर सीकरी स्मारक क्षेत्र में नए सिरे से विकास कार्यों का प्रोजेक्ट एडीए ने बनाया है। फतेहपुर सीकरी के प्रवेश द्वार के आस-पास चौराहों का सौंदर्यीकरण होगा। 
विज्ञापन


सड़क के मध्य डिवाइडर पर हरियाली होगी। चौराहों पर यातायात प्रबंधन से लेकर जंक्शन विकसित किया जाएगा। रास्तों में पत्थर की जालीदार आकृतियां, लाल पत्थरों पर पच्चीकारी और फुटपाथ पर बोलार्ड लगाए जाएंगे। इन सभी कार्यों पर करीब 5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। कार्यों के लिए पथकर व अवस्थापना समिति से सहमति मिल गई है। एडीए जल्द सिविल व विद्युत कार्यों के लिए टेंडर जारी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed