फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fatehpur Sikri rld candidate alleges police stop Muslim voters from cast voting

UP Election 2022: फतेहपुर सीकरी में मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने का आरोप, फतेहाबाद में भी विवाद

Thu, 10 Feb 2022 01:10 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 10 Feb 2022 01:10 PM IST
सार

आगरा के फतेहपुर सीकरी और फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप लगे हैं। सपा ने पत्र जारी कर चुनाव आयोग से शिकायत की है। 

विज्ञापन
Fatehpur Sikri rld candidate alleges police stop Muslim voters from cast voting
फतेहपुर सीकरी के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन के प्रत्याशी ब्रजेश चाहर ने जिला निर्वाचन अधिकारी से किरावली स्थित अहुआपुरा मतदान केंद्र के बारे में शिकायत की कि वहां मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोका जा रहा है। उन्होंने मतदान केंद्र प्राथमिक विद्यालय प्रथम बूथ 205 पर धीमे मतदान की शिकायत भी की। उधर, फतेहपुर सीकरी के मांगरोल जाट बूथ-184 पर खराब ईवीएम मशीन एक घंटे बाद भी नहीं बदली गई।

विज्ञापन


उधर, फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी विवाद सामने आया है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने लखनऊ कार्यालय की ओर से जारी पत्र में आरोप लगाया गया है कि आगरा के फतेहाबाद में पोलिंग बूथ संख्या 237 पर भाजपा के लोग मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। पार्टी विशेष के लिए मतदान का दबाव बनाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले में कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन

पीठासीन अधिकारी पर दूसरे चुनाव चिह्न पर वोट डलवाने का आरोप

बाह विधानसभा के गांव उदयपुर खालसा में एक वृद्ध रामदीन जाटव ने आरोप लगाया है कि बूथ संख्या 126 पर तैनात पीठासीन अधिकारी ने बताए गए चुनाव चिह्न पर वोट न डलवाकर अन्य दूसरे चुनाव चिह्न पर वोट डालवा दिया। जिसकी सूचना पर बसौनी थाना पुलिस के साथ-साथ तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और मतदाताओं को समझाकर मतदान शुरू कराया। दूसरी ओर डीएम-एसएसपी ने अतिसंवेदनशील गांव पडूआपुरा में पहुंचकर मतदाताओं से बातचीत की, इसके बाद वह बाह के लिए रवाना हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

घनघनाते रहे कंट्रोल रूम के फोन

कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम में मतदान केंद्र से संबंधित शिकायतों के लिए अधिकारी और कर्मचारी बैठे हैं। सुबह से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक तकरीबन 50 शिकायत दर्ज हो चुकी हैं। इनमें ईवीएम खराब होने, वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने, वोट डालने नहीं जा पाने सहित अन्य शिकायत हैं। 

कंट्रोल रूम से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है, जिससे शिकायत का निस्तारण किया जा सके। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे के लिए बनाया गया है। इसमें 3 शिफ्ट में कर्मचारी तैनात किए गए हैं। 27 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed