{"_id":"673ad8217d9f434aca02a3e6","slug":"fatehpur-sikri-bicycles-were-mounted-on-the-stairs-of-buland-darwaza-to-make-reels-case-registered-2024-11-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर सीकरी: रील बनाने के लिए बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाईं साइकिलें, दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर सीकरी: रील बनाने के लिए बुलंद दरवाजा की सीढ़ियों पर चढ़ाईं साइकिलें, दर्ज हुआ मुकदमा
Mon, 18 Nov 2024 11:31 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 18 Nov 2024 11:31 AM IST
सार
आगरा के फतेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए पहुंचे साइकिल राइडर्स के समूह ने प्रतिबंधित क्षेत्र में साइकिलों से प्रवेश किया। इतना ही नहीं यहां पर फोटोग्राफी कराई और वीडियो भी बनाए गए।
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी
- फोटो : संवाद
विस्तार
विश्वदाय स्मारक फतेहपुर सीकरी में रविवार सुबह नियम तार-तार हो गए। साइकिल राइडर्स के समूह ने रील बनाने के लिए बुलंद दरवाजा की सीढि़यों पर साइकिलें चढ़ाईं। प्रतिबंधित क्षेत्र में फोटो और वीडियोग्राफी कराई। लापरवाही पर एक सुरक्षाकर्मी और समूह के साथ पहुंचे गाइड के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
500 मीटर परिधि में वाहनों पर प्रतिबंध
संरक्षित स्मारक की 500 मीटर परिधि में वाहनों पर प्रतिबंध है। इस क्षेत्र में सिर्फ गोल्फ कार्ट संचालित होती हैं। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे 50 से अधिक साइकिल राइडर्स का समूह फतेहपुर सीकरी भ्रमण के लिए पहुंचा। साइकिल राइडर्स ने बुलंद दरवाजा की सीढि़यों पर साइकिलें चढ़ा दीं। साइकिलों के साथ रील बनाई। फोटो और वीडियोग्राफी कराई। इस समूह को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से अधिकृत गाइड शरीफ लेकर पहुंचा था। फोटो व वीडियोग्राफी के दौरान सीढि़यों पर गाइड शरीफ मौजूद था। रील बनाना सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रतिबंधित क्षेत्र में एएसआई व सुरक्षा कर्मियों की लापरवाही सामने आई।
ये भी पढ़ें - UP: ट्रेनों में गांजा तस्करी के ये हैं तरीके, नारियल से लेकर बैट तक का इस्तेमाल...ऐसे देते हैं पुलिस को चकमा

गाइड का लाइसेंस जब्त
अधीक्षण पुरातत्वविद राज कुमार पटेल के अनुसार गाइड का लाइसेंस जब्त किया है। गाइड पर प्रतिबंध लगाया है। उसके खिलाफ पुलिस थाना में तहरीर दी गई है। साथ ही, बुलंद दरवाजा पर जिस निजी कंपनी के सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगाई थी। वह उस समय ड्यूटी पर मौजूद नहीं था। ऐसे में सुरक्षाकर्मी की सेवा समाप्त करने के लिए संबंधित कंपनी को नोटिस भेजा है। बता दें कि फतेहपुर सीकरी में आए दिन पर्यटकों से धोखाधड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं। शनिवार को एक गाइड ने स्मारक घुमाने के बहाने दरगाह पर पर्यटक दंपती को गुमराह कर 1100 रुपये की चादर चढ़वा दी थी।
ये भी पढ़ें - UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, नहीं आया रहम