फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Gang rape with 11th class student agra Police Released Gangrape Accused Photos

UP: इन तीन 'दरिंदों' ने बर्बाद की छात्रा की जिंदगी, कैफे में बारी-बारी से लूटी अस्मत...वो चीखती रही, रहम न आया

Mon, 18 Nov 2024 02:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Nov 2024 02:29 PM IST
सार

आगरा के एक  कैफे में 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। दरिंदों ने बारी-बारी से छात्रा की अस्मत लूटी। वो चीखती रही, लेकिन दरिंदों को रहम तक नहीं आया। 

 

विज्ञापन
Gang rape with 11th class student agra Police Released Gangrape Accused Photos
पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर स्थित एक कैफे में कक्षा 11वीं की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात की गई। एक युवक उसे बहलाकर ऑटो से ले गया। दो दोस्तों को भी बुला लिया। तीनों ने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। वीडियो भी बना लिया। ब्लैकमेल करके रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कैफे संचालक को नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन



 

युवती 19 साल की है। पिता मजदूरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी 11 नवंबर को स्कूल जा रही थी। रास्ते में नगला जस्सा का यशपाल मिल गया। उसने बेटी को बातों में फंसा लिया। ऑटो में ले गया। उसके साथ दोस्त अरुण और प्रवीन भी थे। तीनों उसे साैदागर लाइन स्थित होटल में ले गए। उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दाैरान वीडियो भी बना लिया।

ये भी पढ़ें -  होटल में हैवानियत: बहाने से ले गया साथ...कमरे में दरिंदगी, घर से निकली लड़की के साथ हुई दुखद घटना
 
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो कर दिया वायरल
यशपाल फोन करके 1000 रुपये मांगे। मना करने पर वीडियो वायरल कर दिया। इसकी जानकारी पर पिता ने बेटी से जानकारी ली। तब से वो दहशत में है। वह घर से बाहर निकलने में भी डर लग रहा है। मामले में दो दिन पहले केस दर्ज कराया गया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में लग गई। रविवार को तीनों को पकड़ लिया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: पत्नी के सिर पर हुआ खून सवार, पति का बेरहमी से कत्ल; इसलिए उतार फेंके कपड़े...फिर दहाड़ें मारकर रोई
विज्ञापन

बताया होटल निकला कैफे
थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता के बयान दर्ज किए गए। वह जिस होटल का नाम बता रही थी, उस पर पुलिस पहुंची। वह होटल नहीं था। उसका नाम एक्स हाल कैफे है। उसमें केबिन बना था, जिसमें युवती के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई। कैफे का सीसीटीवी कैमरा खराब मिला। आरोपियों की पहचान होने के बाद गिरफ्तारी की गई। तीनों आरोपी मजदूरी करते हैं। यशपाल युवती को पहले से जानता था। इसलिए बातों में फंसाकर अपने साथ ले गया। दोस्त भी साथ गए। मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। कैफे संचालक को भी नोटिस दिया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: शादी से पहले 17 लाख खर्च, फिर भी खुश न हुए...40 लाख की डिमांड और तोड़ दिया रिश्ता; मां को पड़ा दिल का दौरा

लगातार हो रहीं घटनाएं
शहर में युवतियों और किशोरियों के साथ होटलों में घटना कई बार हो चुकी हैं। मगर, कैफे में पहली बार हुई। कैफे में घंटों के हिसाब से केबिन दिए जाते हैं। इन पर पुलिस की नजर नहीं होती है। एक साल पहले हरीपर्वत क्षेत्र स्थित एक कैफे में पुलिस ने छापा मारा था। वीडियो वायरल हुआ था। केबिन बने थे, जिसमें युवक और युवतियों को बुलाया जाता था। अब सदर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। पुलिस का कहना है कि युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे। कैफे संचालक भी बयान के आधार पर आरोपी बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed