फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fat was removed from mawa, pea flour was mixed in gram flour

मावा से निकाल लिया था फैट, बेसन में मिलाया था मटर का आटा

Thu, 14 Jul 2022 10:48 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Fat was removed from mawa, pea flour was mixed in gram flour
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन भेजे गए 16 नमूने जांच में फेल पाए गए हैं। मावा से जहां फैट निकाल लिया गया था तो बेसन में मटर का आटा और सरसों के तेल में अन्य तेल की मिलावट की गई थी। विभाग की ओर से 13 व्यापारियों के विरुद्ध अपर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा जांच के लिए भेजे गए नमूनों में 16 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इनमें मिलावट की गई थी या फिर पैकिंग में लापरवाही बरतने के साथ ही जानकारी छिपाई गई थी। एक विक्रेता के तीन नमूने फेल होने पर तीन और एक विक्रेता के दो नमूने फेल होने के चलते उस दो मुकदमे दायर किए गए हैं। एडीएम सुनवाई के बाद जुर्माना लगा सकते हैं।
विज्ञापन

इन विक्रेताओं पर हुआ मुकदमा
-दिलीप कुमार पुरोहिताना भोगांव, सरसों के तेल में मिलावट।
-सुयश चित्रांशु जरामई, छैना में स्टार्च की मिलावट।
-सुयश चित्रांश जरामई, छैना में स्टार्च की मिलावट।
-जयप्रकाश, हरचंदपुर, बेवर में मटर के आटा की मिलावट।
-सुधीर कछपुरा, सरसों के तेल में अन्य तेल की मिलावट
-अभिषेक सक्सेना चौथियाना, मुनक्का में सड़न।
-दिनेश कुमार बस स्टैंड भोगांव, सरसों के तेल में मिलावट।
-कुलदीप रसूलाबाद भोगांव, सरसों की तेल में मिलावट।
-सुधीर राजपूत, ललूपुर, उर्द की दाल की गलत पैकिंग।
-विमल कुमार, बसई फिरोजाबाद, मावा से फैट निकाला गया।
-शिव प्रताप वैदनटोला कुरावली, सरसों के तेल में मिलावट।
-कैलाश चद्र, नगला सभा, मिश्रित दूध में पानी की मिलावट।
-अभिषेक सक्सेना चौथियाना मैनपुरी, मुनक्का की गलत पैकिंग।
-मनोज गुप्ता मैनपुरी, परी नमकीन झालमुड़ी, पैकिंग सही नहीं।
-मनोज गुप्ता बैंक कॉलोनी मैनपुरी, परी मटर, पैकिंग सही नहीं।
-मनोज गुप्ता बैंक कॉलोनी, परी नींबू भुजिया, पैकिंग सही नहीं।
जांच रिपोर्ट के अनुसार 16 नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इनमें से अधिकांश नमूनों में मिलावट थी तो अन्य में पैकिंग में लापरवाही के साथ ही जानकारी छिपाई गई थी। रिपोर्ट आने के बाद अपर जिलाधिकारी न्यायालय में 13 व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमा दायर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. टीआर रावत, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed