{"_id":"61c8473fc98b2111a77589cf","slug":"fastag-now-in-eight-lanes-on-tolls-of-yamuna-expressway","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेसवे पर अब आठ लेन में फास्टैग: आगरा, मथुरा और जेवर टोल पर शुरू हुई सुविधा, अब नहीं बनेगी जाम की स्थिति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेसवे पर अब आठ लेन में फास्टैग: आगरा, मथुरा और जेवर टोल पर शुरू हुई सुविधा, अब नहीं बनेगी जाम की स्थिति
Sun, 26 Dec 2021 04:13 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 26 Dec 2021 04:13 PM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल पर अब वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। एक्सप्रेसवे प्राधिकरण ने सभी टोल पर फास्टैग सुविधा बढ़ा दी है।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यमुना एक्सप्रेसवे पर टोल चुकाने के लिए वाहन चालकों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा और न ही वाहनों के दबाव के कारण जाम की स्थिति बनेगी। यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर शनिवार से फास्टैग की आठ-आठ लेन शुरू हो गए। यह सुविधा आगरा, मथुरा और जेवर तीनों टोल पर मिलेगी। वाहन चालकों को टोल प्लाजा पर लगने वाले जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर लगी कतारें वाहनों की रफ्तार में बाधा बनती हैं। अब ऐसा नहीं होगा। वाहन चालकों को राहत दिलाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन ने अब दोनों ओर से आठ-आठ लेन के फास्टैग की सुविधा उपलब्ध करा दी है। कुछ दिन पहले तक ग्रेटर नोएडा से आगरा तक जेवर, मथुरा व आगरा टोल प्लाजा के दोनों तरफ दो-दो लेन में फास्टैग की सुविधा थी।
विज्ञापन
रफ्तार सीमा 75 किमी प्रति घंटा
एक्सप्रेसवे पर हल्के वाहनों की अधिकतम गति सीमा 75 किमी प्रति घंटा है जबकि भारी वाहनों की अधिकतम रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा है।
तीन लेन दोपहिया वाहनों के लिए
यमुना प्राधिकरण के सीईओ अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के तीनों टोल प्लाजा पर 8-8 लेन में फास्टैग की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। तीन लेन दोपहिया वाहनों के लिए हैं जबकि तीन लेन को सुरक्षित रखा गया है। ये लेन आपातकाल के लिए हैं।
विज्ञापन