{"_id":"5fe73605467649221524a9b7","slug":"fastag-latest-update-cash-lanes-will-close-on-highway-toll-on-1st-january","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"FASTag: टोल पर एक जनवरी को बंद हो जाएंगी कैश लेन, 30 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
FASTag: टोल पर एक जनवरी को बंद हो जाएंगी कैश लेन, 30 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं
Mon, 28 Dec 2020 11:18 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्गों के सभी टोल प्लाजा पर कैश लेन (नगद भुगतान की सुविधा) एक जनवरी से खत्म हो रही है। लेकिन अभी भी 30 फीसदी वाहनों पर फास्टैग नहीं लगा है। इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के टोल पर 24 घंटे फास्टैग लगवाने और रिचार्ज कराने की सुविधा शुरू की गई है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग के आगरा खंड में टूंडला, अलीगढ़, फिरोजाबाद, रायभा, बरोस जैसे टोल प्लाजा पर अब भी 30 फीसदी तक वाहन बगैर फास्टैग के दौड़ रहे हैं। आगरा-दिल्ली हाईवे के टोल पर भी 20 फीसदी वाहन बिना फास्टैग निकल रहे हैं।
विज्ञापन
एक जनवरी से बगैर फास्टैग के वाहनों को टोल से एक किलोमीटर पहले ही रोक लिया जाएगा, ताकि जाम नहीं लगे। इसके बाद उन्हें दोगुनी धनराशि में फास्टैग लगवाना होगा या रिचार्ज कराना होगा। फास्टैग लगने के बाद ही उन्हें टोल की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
गाड़ी पर आड़ा-तिरछा नहीं लगाएं फास्टैग
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अरुण कुमार यादव ने बताया कि लोग अपनी गाड़ी पर आड़े-तिरछे फास्टैग लगवा लेते हैं। इनको स्कैन करने में परेशानी आती है। गाड़ी पर एक ही फास्टैग लगवाएं, दो या तीन फास्टैग से भी दिक्कत आती है। परियोजना निदेशक का कहना है कि जिन लोगों के पास गाड़ी है, वह फास्टैग भी रखें। इसके एकाउंट में धनराशि है तो कहीं भी जाने में दिक्कत नहीं आएगी।
टोल प्लाजा पर बांट रहे पंफलेट्स
एक जनवरी से फास्टैग की अनिवार्यता के बारे में वाहन चालकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने को लेकर पंफलेट्स बांटे जा रहे हैं। बैनर व पोस्टर भी लगाए गए हैं।
595 रोडवेज बसों में लगेगा फास्टैग
परिवहन निगम के बेड़े की आगरा की 595 बसों में फास्टैग लगाने के निर्देश दिए गए हैं। सेवा प्रबंधक अनुराग यादव ने बताया कि दिल्ली रूट की सभी बसों पर पहले से ही फास्टैग हैं। जिन बसों में नहीं है, उन्हें फास्टैग लगाने के लिए कहा गया है।

टोल प्लाजा फास्टैग की स्थिति
महुअन (फरह टोल) 80 से 85 फीसदी
टूंडला 70 से 72
रायभा 75-80
कौरई 70-75
बरोस 65-70
महुअन (फरह टोल) 80 से 85 फीसदी
टूंडला 70 से 72
रायभा 75-80
कौरई 70-75
बरोस 65-70