फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fast food habit giving feast to TB bacteria

Agra News: फास्ट फूड की आदत दे रही टीबी के बैक्टीरिया काे दावत

Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 28 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
Fast food habit giving feast to TB bacteria
कासगंज। मरीज को न खांसी आ रही और न ही बलगम की शिकायत है, लेकिन आंतों में टीबी का बैक्टीरिया पनप रहा है। जिले में आंतों की टीबी के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। खानपान में लापरवाही लोगों को टीबी का मरीज बना रही है। शासन से टीबी की बीमारी को जड़ से समाप्त करने के लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। वर्तमान में चल रहा वर्ष 2025 तक इस बीमारी को समाप्त करने का लक्ष्य है, लेकिन जिले में इस बीमारी के मामले लगातार सामने आ रहे है। बीमारी फेंफडों के अलावा शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर रही है। लोगों के खानपान में आए बदलाव से आंतों में भी टीबी के बैक्टीरिया कुंडली मार रहे हैं। ऐसे मरीजों को टीबी की बीमारी के खांसी, बलगम नहीं निकल रहा। अन्य दिक्कत होने पर जांच कराने के बाद आंतों में टीबी की पुष्टि हो रही है। जिले में इस बीमारी के एक-दो मरीज पीड़ित नहीं हो रहे। अच्छी खासी संख्या में ऐसे मरीज सामने आ रहे हैं। वर्ष 2024 में 4767 मरीजों में टीबी की बीमारी सामने आई। इनमें से आंतों की टीबी के सौ मरीज सामने आए। इससे पहले आंत की टीबी के मरीजों की संख्या न के बराबर रहती थी। आंतों में फैलती टीबी की बीमारी को चिकित्सक चिंताजनक मान रहे हैं। क्योंकि यह बीमारी जल्दी पकड़ में नहीं आती। जब तक यह पकड़ में आती है तब तक टीबी आंतों को गंभीर नुकसान पहुंचा चुकी होती है। इसकी वजह से आंतों में घाव हो जाते हैं और टीबी जानलेवा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed