फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers will fight for their rights

हकों के लिए किसान लड़ेंगे आर पार की लड़ाई

Sat, 02 Oct 2021 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Farmers will fight for their rights
किशनी में किसान यात्रा में शामिल किसान। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। किशनी में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के नेतृत्व में शनिवार को कन्नौज सीमा के गांव दौलताबाद से किसान सम्मान यात्रा शुरू हुई। किसान सम्मान यात्रा में सैकड़ों किसान शामिल हुए। नारेबाजी के बीच किसान सम्मान यात्रा किशनी से आगरा के लिए रवाना हुई। यात्रा के दौरान भारतीय किसान यूनियन (किसान) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि अपना हक पाने के लिए किसान अब आरपार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि उत्पीड़न और शोषण पर किसान चुप नहीं बैठेंगे। किसानों की आवाज को सरकार किसी हालत में दबा नहीं सकती है। किसानों को उनका हक दिलाने के लिए संगठन हर संघर्ष करेगा। राष्ट्रीय महासचिव शीलेष दुबे ने कहा कि अन्नदाता किसान की समस्याओं को अधिकारी गंभीरता से नहीं लेते हैं। बिजली चेकिंग के नाम पर किसानों का उत्पीड़न किया जाता है। थाने और तहसील में किसान की जायज बात तक नहीं सुनी जाती है। जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध दुबे ने कहा कि किसान अब जाग गया है। अन्याय और उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने लगा है।
विज्ञापन

किसान सम्मान यात्रा रविवार को जनपद फिरोजाबाद पहुंचेगी। चार अक्तूबर को किसान नेता आगरा पहुंचकर कमिश्रर को समस्याओं से संबंधित ज्ञापन देंगे। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिवप्रताप सिंह, राघवेंद्र चौहान, दीपक चौहान, जिलाध्यक्ष कन्नौज राजा शुक्ला, शिवकांत दुबे, कमलेश यादव, पूर्व चैयरमैन हाकिम सिंह यादव, रणवीर यादव, विनोद यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान सम्मान यात्रा नगला करनाई, ऊंचा इस्लामाबाद, भदेई, मोहकमपुर, रामनगर, कुसमरा, अरसारा, किशनी पहुंची। किशनी में किसान नेताओं ने गांधीपार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पैदल नगर भ्रमण किया। चितायन, लेखराजपुर, जागीर, एलाऊ चौराहा होती हुई यात्रा मैनपुरी पहुंचकर जसराना के लिए रवाना हो गई।

भारतीय किसान यूनियन (किसान) की महिला शाखा ने किसान सम्मान यात्रा में शामिल किसान नेताओं का जगह स्वागत किया। किशनी में सम्मान यात्रा के साथ महिलाएं पैदल चलीं। महिलाओं ने भी सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed