{"_id":"60562dfc8ebc3ed3a2401d68","slug":"farmers-welfare-fair-will-be-held-at-block-level-mainpuri-news-agr485474634","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक स्तर पर लगेगा किसान कल्याण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक स्तर पर लगेगा किसान कल्याण मेला
विज्ञापन
मैनपुरी। प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर ब्लॉक स्तर पर किसानों के लिए ब्लॉक स्तर पर 21 मार्च को कार्यक्रम होंगे। किसान कल्याण मेला और प्रदर्शनी के अलावा गोष्ठी केे माध्यम से किसानों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। किसान मेला और प्रदर्शनी का जिला स्तरीय अधिकारी पर्यवेक्षण भी करेंगे।
ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक मैनपुरी के कलक्ट्रेट सभागार में, ब्लॉक जागीर, कुरावली, सुल्तानगंज, बेवर, घिरोर, बरनाहल, करहल और किशनी के सभागार में किसान मेला और प्रदर्शनी 21 मार्च को लगाए जाएंगे। मिशन किसान कल्याण के तहत सुबह साढ़े दस बजे से कार्यक्रम शुरू होंगे। इनमें सरकार की ओर से किसानों के कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
सीडीओ ईशाप्रिया ने बताया कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के लिए उपकृषि निदेशक को ब्लॉक मैनपुरी, कृषि विज्ञान केंद्र के जगदीश मिश्रा को जागीर, सहायक निरीक्षक सहकारी समिति मैनपुरी को कुरावली, मूंगफली केंद्र के प्रभारी शौकत अली को सुल्तानगंज, भूमि संरक्षण अधिकारी को बेवर, जिला उद्यान अधिकारी को घिरोर, जिला कृषि अधिकारी को बरनाहल, सहायक निदेशक मत्स्य को करहल और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को किशनी ब्लॉक का पर्यवेक्षण अधिकारी बनाया गया है।