फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers warn the administration, there will be agitation if the demands are not accepted

Kasganj News: पुलिस और भाजपा नेताओं पर किसान नेताओं ने लगाए गंभीर आरोप, आंदोलन की चेतावनी दी

Thu, 29 Sep 2022 09:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Thu, 29 Sep 2022 09:21 AM IST
सार

भाकियू स्वराज के नेताओं ने थाने में किसानों पर बिजली बंद करके लाठीचार्ज करने पर आक्रोश जाहिर किया। घायल किसानों को मुआवजा मिले और दोषी नेताओं और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन
Farmers warn the administration, there will be agitation if the demands are not accepted
किसान पंचायत में मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज में भाकियू स्वराज की पंचायत केंद्रीय कार्यालय गढ़ी पर बुधवार को हुई। इस पंचायत में धरना दे रहे किसानों पर बिजली बंद करके लाठीचार्ज करने पर यूनियन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर किया। किसान यूनियन ने डीआईजी को संबोधित एक तहरीर भी प्रेषित की है। जिसमें किसानों पर लाठीचार्ज करने, मोबाइल फोन नकदी लूटने, साजिश के तहत हमला करने के आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। वहीं जिला पुलिस को दस दिन का समय देते हुए किसानों पर दर्ज किए गए फर्जी मुकदमे वापस लेने की मांग की है।

विज्ञापन


किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे ने तहरीर में आरोप लगाया है कि भाजपा समर्थित दलाल ग्राम प्रधान एवं भ्रष्ट उपनिरीक्षक को बचाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष डीएस लोधी, भाजपा नेता अखिलेश अग्रवाल, इंस्पेक्टर कोतवाली सदर सिद्धार्थ तोमर, सीओ अजीत चौहान, इंस्पेक्टर जगमोहन कश्यप, उपनिरीक्षक कल्यान सिंह, उपनिरीक्षक विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक चंचल सिरोही, उपनिरीक्षक आबिद कुरैशी, उपनिरीक्षक बिजेंद्र कुमार ने हमला किया। 

विज्ञापन

'किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस हों'

उन्होंने आरोप लगाया कि 26 सितंबर की रात को धरना दे रहे किसानों को बिजली बंद कर अंधेरा कर और एकराय होकर बेरहमी से पीटा गया। किसानों के मोबाइल फोन, नकदी की लूटपाट की गई। हमले में सैकड़ों किसान घायल हो गए। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत किसानों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, इसे वापस लिया जाए। अन्यथा किसान यूनियन स्वराज एवं किसान मिलकर वृहद रूप से आंदोलन को विवश होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि किसान संघर्ष से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने कहा कि फर्जी मुकदमे वापस हों। घायल किसानों को मुआवजा मिले और दोषी नेताओं और पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हो। इस पंचायत में यूनियन नेता श्यामवीर चौहान, तरूण शर्मा, अनार सिंह, राजेंद्र राठौर, मोहित पाठक, विकास यादव, बृजेश यादव, अनिल शास्त्री, दीपक पांडे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed