{"_id":"5e513aa68ebc3ef3e945e514","slug":"farmers-warn-of-self-immolation-in-front-of-donald-trump-s-convoy-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः किसानों ने दी डोनाल्ड ट्रंप के काफिले के सामने आत्मदाह की चेतावनी, ये हैं मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः किसानों ने दी डोनाल्ड ट्रंप के काफिले के सामने आत्मदाह की चेतावनी, ये हैं मांगें
Sat, 22 Feb 2020 07:58 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2020 07:58 PM IST
सार
आगरा में लेदर पार्क के नाम पर अधिग्रहीत की गई जमीन वापस किए जाने और चार गुना मुआवजे की मांग किसानों ने की है।
विज्ञापन
किरावली एसडीएम किसान से मिलते किसान
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
किसानों ने शनिवार को तहसील मुख्यालय किरावली में प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन दिया। इसमें सुनवाई नहीं होने पर 24 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति के काफिले के सामने आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई है।
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने बताया कि चार फरवरी को एसडीएम और 19 फरवरी को मुख्य विकास अधिकारी से लेकर किसानों ने अपनी समस्या बताई थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
किसानों ने बताया कि बसपा शासन 2008 में किसानों की 111 हेक्टेअर भूमि का अधिग्रहण किया गया था। पर, 11 वर्ष बीतने के बाद भी लेदर पार्क नहीं बना। ऐसे में किसानों को उनकी जमीन वापस की जाए। उन्हें चार गुना अतिरिक्त मुआवजा मिले।

Trending Videos
पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया
किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया है। चेताया कि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो अमेरिका के राष्ट्रपति के काफिले के सामने प्रभावित किसान आत्मदाह कर लेंगे।
प्रदर्शन में डॉ. सत्यवीर सिंह, राकेश सोलंकी, भगवान सिंह, गजेंद्र सिंह, सुखवीर सिंह, गिर्राज सिंह, राजन सिंह, भीम सिंह, रनधीर सिंह, जगमोहन सिंह चाहर, तालेवर सिंह, केदार सिंह, हरिविलास सिंह, करतार सिंह आदि किसान मौजूद रहे।