फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers union workers demonstrated, demanding action against the sub-inspector

किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Farmers union workers demonstrated, demanding action against the sub-inspector
कासगंज में हजारा नहर इलाके में प्रदर्शन करते भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। भाकियू स्वराज ने शुक्रवार को हजारा नहर इलाके में प्रदर्शन किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारी किसानों को रास्ते में ही रोक लिया। यूनियन कार्यकर्ताओं ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी की। इसके बाद एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे से राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे की वार्ता हुई। वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे का कहना है कि 15 सितंबर को भाकियू स्वराज के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह की कार को उपनिरीक्षक दिनेश कुमार ने कब्जे में ले लिया था। उन्होंने उपनिरीक्षक पर लूट का आरोप लगाया और तीन दिन पूर्व दी गई तहरीर पर सोरों पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने पर आक्रोश व्यक्त किया। इसके अलावा किसान नेताओं पर सोरों थाने में मुकदमा दर्ज किए जाने के मामले पर किसान नेताओं ने आक्रोश जताया। राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडे ने कहा कि पुलिस किसानों पर जुल्म कर रही है। झूठे मुकदमे लिखे जा रहे हैं। उपनिरीक्षक के खिलाफ तहरीर देने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने किसान नेताओं को समझाया बुझाया। बाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष की वार्ता एसपी से हुई और उन्होंने सभी मांगे एसपी के समक्ष रखीं।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पांडे ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो तीन दिन बाद अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। एसपी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वार्ता करते हुए उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। उसके बाद किसानों का आंदोलन समाप्त हुआ। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा विक्की ठाकुर, प्रमुख महासचिव ठाकुर श्यामवीर सिंह, मंडल संरक्षक ठाकुर अमर सिंह चौहान, आशीष पांडे, शैलेंद्र बघेल, जगत प्रसाद बघेल, शिवम बघेल, रिंकू बघेल, प्रवीण चौहान, प्रवीण शर्मा, शैलेश यादव, तौफीक खान, हरवीर यादव, पंडित वीरेंद्र शर्मा, सुधीर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed