फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers took to the streets, police stopped the protesters by putting up barriers

सड़कों पर उतरे किसान, पुलिस ने बैरियर लगाकर रोके प्रदर्शनकारी

Sun, 05 Sep 2021 09:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 09:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets, police stopped the protesters by putting up barriers
कासगंज में किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष से कार की छत पर बैठकर वार्ता करते सीओ व तहसील - फोटो : KASGANJ
कासगंज। किसानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन स्वराज के नेतृत्व में सैकड़ों किसान रविवार को सड़क पर उतर आए। जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव करने जा रहे किसानों को पुलिस ने बैरियर लगाकर रास्ते में ही रोक लिया। किसानों ने जमकर नारेबाजी की। लगभग एक घंटे तक पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के बीच किसान नेताओं की वार्ता चली। प्रदर्शनकारियों ने लिखित आश्वासन मिलने पर प्रदर्शन खत्म किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलदीप पांडे के नेतृत्व प्रदर्शन की योजना पहले से ही बनाई जा चुकी थी। इसके लिए किसान यूनियन अधिकारियों को सूचित भी कर चुकी थी। किसानों के बकाया गन्ना भुगतान, बढ़े हुए विद्युत बिल संशोधित करने, किसानों की जमीन पर होने वाले अवैध कब्जों को हटवाने सहित तमाम मांगों को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय का घेराव रविवार को करना था। सुबह 11 बजे सैकड़ों की संख्या में किसान कैंप कार्यालय गांव गढ़ी में एकत्रित हो गए और यहां से प्रदर्शन करते हुए कासगंज की ओर बढ़े। किसान यूनियन के पदाधिकारी नारेबाजी कर रहे थे। इधर किसान प्रदर्शन की जानकारी पहले से ही प्रशासन और पुलिस को थी। ऐसे में प्रदर्शनकारियों को रोकने की योजना बनाई जा चुकी थी। पुलिस ने बिलराम गेट हजारा नहर पुल पर पहले से ही बैरियर लगाकर सड़क मार्ग बंद कर दिया था।
विज्ञापन

सीओ सिटी दीप कुमार पंत तहसीलदार अजय कुमार पहुंच गए और प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोक लिया। प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पहुंचने की जिद पर अड़े हुए थे। इस बीच काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। लगभग एक घंटे तक नोकझोंक हुई। उसके बाद अफसरों और किसानों में सहमति बनी। अफसरों ने भरोसा दिया कि सभी समस्याओं का प्राथमिकता के साथ निस्तारण होगा। इस पर किसान यूनियन के नेताओं ने लिखित आश्वासन मांगा। अधिकारियों ने उन्हें लिखित आश्वासन दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में किसान यूनियन के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव श्यामवीर सिंह चौहान, प्रदेश प्रभारी आशीष पांडे, सुजीत पांडे , सुरेशपाल सिंह चौहान, करमचंद, राकेश, रमेश, हरेंद्र सहित बड़ी संख्या में किसान प्रमुख हैं।

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उन्हें समझाया गया और उनका मांग पत्र लेकर उन्हें भरोसा दिया गया है कि समस्याओं का प्राथमिकता के समाधान करेंगे। अजय कुमार, तहसीलदार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed