{"_id":"6a0d4e233c3746d2cb0be918","slug":"farmers-to-receive-additional-compensation-after-16-years-for-yamuna-expressway-land-2026-05-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: यमुना एक्सप्रेस-वे में गई थी जिन किसानों की जमीन, उन्हें 16 साल बाद फिर मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यमुना एक्सप्रेस-वे में गई थी जिन किसानों की जमीन, उन्हें 16 साल बाद फिर मिलेगा मुआवजा
Wed, 20 May 2026 11:31 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 20 May 2026 11:31 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेस-वे के लिए भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को 16 साल बाद 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गौतमबुद्ध नगर से शुरुआत के बाद आगरा समेत अन्य जिलों के किसानों को भी जल्द भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यमुना एक्सप्रेस-वे के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को करीब 16 साल बाद अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। मंगलवार को गौतमबुद्ध नगर में शुरुआत हो गई। कैंप लगाकर 340 किसानों को 57 करोड़ रुपये बांटे गए। अब आगरा, मथुरा, अलीगढ़ और हाथरस के प्रभावित किसानों के लिए बजट की मांग की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
वर्ष 2009-10 में एत्मादपुर से परी चोक तक 165.5 किलोमीटर लंबे यमुना एक्सप्रेसवे का करीब 10 हजार करोड़ की लागत से निर्माण हुआ था। एक्सप्रेस-वे में आगरा के किसानों की भूमि गई थी। अब जेपी इंफ्राट्रेक वर्तमान में सुरक्षा रीयलिटी अतिरिक्त मुआवजा बांटेगी। यमुना प्राधिकरण के सीईओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश के अनुसार किसानों को लंबे समय से 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकर दिया जाना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। भुगतान प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों में ही कैंप लगाकर किसानों को भुगतान सुनिश्चित किया जाए। कैंप में संबंधित कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे, ताकि लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जा सके।
गौतमबुद्धनगर के बाद आगरा, हाथरस, अलीगढ़ और मथुरा के किसानों को भी अतिरिक्त मुआवजा मिलेगा। यीडा के एसीईओ राजेश कुमार ने बताया कि इन जिलों के किसानों के लिए 591 करोड़ रुपये की मांग कंपनी को भेजी गई है। कोर्ट के आदेश के तहत कंपनी को कुल 1334 करोड़ रुपये अतिरिक्त मुआवजे के रूप में यमुना प्राधिकरण के माध्यम से देना है। प्राधिकरण का कहना है कि इन क्षेत्रों में जल्द ही विकास कार्य शुरू होने हैं। ऐसे में पहले किसानों को अतिरिक्त मुआवजा देकर लंबित मामलों का समाधान किया जाएगा, ताकि विकास परियोजनाओं में कोई बाधा न आए।
इन गांवों में मुआवजा वितरण शुरू होगा
जगनपुर अफजलपुर, दनकौर, निलौनी शाहपुर, मिर्जापुर, सलारपुर और अच्छेजा बुजुर्ग।
जगनपुर अफजलपुर, दनकौर, निलौनी शाहपुर, मिर्जापुर, सलारपुर और अच्छेजा बुजुर्ग।
