फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers staged protest over non-receipt of compensation for land acquisition

Agra: जमीन अधिग्रहण का मुआवजा नहीं मिलने पर फूटा आक्रोश, जिलाधिकारी कार्यालय के गेट पर किसानों का प्रदर्शन

Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 13 May 2026 11:25 PM IST
सार

इनर रिंग रोड के तीसरे चरण के लिए अधिग्रहित ककुआ के किसानों को भी मुआवजा नहीं मिला है। किसान पिछले छह महीने से तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। इस पर किसानों ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Farmers staged protest over non-receipt of compensation for land acquisition
प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के इनर रिंग रोड, आगरा-ग्वालियर और आगरा-अलीगढ़ हाईवे के लिए जमीन अधिग्रहण के बाद मुआवजा न मिलने पर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए सैकड़ों किसानों ने बुधवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सामने गेट पर चार घंटे तक विरोध प्रदर्शन किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कलेक्ट्रेट से जिलाधिकारी आवास तक किसान तांगे से ज्ञापन देने पहुंचे।
विज्ञापन


किसानों ने अपनी मांगों को लेकर कड़ी धूप में धरना दिया। अधिकारियों के आश्वासन पर वे धरने से हटे। एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला, उन्हें 11 सूत्रीय मांग का ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक का तहसील सड़क से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च प्रस्तावित था। पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से उन्हें मार्च निकालने नहीं दिया। किसानों ने विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मांगों के समाधान की मांग की। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष हरनाम सिंह वर्मा ने बताया कि ग्वालियर नेशनल हाईवे के लिए सदर, खेरागढ़ और फतेहाबाद के किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है।
विज्ञापन


एनएचएआई ने निर्माण कार्य शुरू कर दिया है, लेकिन मुआवजा नहीं दिया गया। इनर रिंग रोड के तीसरे चरण के लिए अधिग्रहित ककुआ के किसानों को भी मुआवजा नहीं मिला है। किसान पिछले छह महीने से तहसीलों के चक्कर काट रहे हैं। जिलाध्यक्ष दीपक तोमर कहा कि फतेहाबाद के पारोली सिकरवार में चकबंदी अनियमितता बरती जा रहीं है। किसान चाहते है चकबंदी न हो उसे रोक दिया जाए। उन्होंने भूमि विकास बैंक की अनैतिक ब्याज से कुर्की गई जमीन मुक्त कराने को कहा। इस दौरान दिगंबर सिंह, किशन सिंह नेताजी, प्रशांत अग्रवाल, जवाहर सिंह, राजकुमार तोमर, मान सिंह, जगवीर, मदन मौर्य, सतेंद्र, राम प्रकाश, अतर सिंह, योगेश चौधरी व अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed