फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers sold potatoes at low prices now cold storage operator will have to pay the amount along with interest

UP: सस्ते में बेच दिए किसान के आलू, अब कोल्ड स्टोरेज संचालक को देनी होगी ब्याज सहित रकम

Sun, 02 Feb 2025 11:41 AM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 02 Feb 2025 11:41 AM IST
सार

परेशान किसान ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। आयोग की ओर से कोल्ड स्टोरेज संचालक को 3.37 लाख रुपये किसान को देने के आदेश दिए गए।

विज्ञापन
Farmers sold potatoes at low prices now cold storage operator will have to pay the amount along with interest
Court - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

परेशान किसान ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में वाद दायर किया। आयोग की ओर से कोल्ड स्टोरेज संचालक को 3.37 लाख रुपये किसान को देने के आदेश दिए गए।
विज्ञापन


आगरा में कोल्ड स्टोरेज संचालक ने बिना अनुमति लिए किसान के आलू सस्ते में बेच दिए। भुगतान भी नहीं किया। वाद दायर होने पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने कोल्ड स्टोरेज संचालक को किसान के आलू की रकम ब्याज सहित अदा करने के आदेश दिए।
विज्ञापन


एत्मादपुर के बरहन निवासी सुनील कुमार ने आयोग में वाद दायर किया था। आयोग प्रथम के अध्यक्ष सर्वेश कुमार ने आदेश दिया कि किसान को फिरोजाबाद के गांव बंधरा निवासी मोना देवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज के संचालक कपिल अग्रवाल से छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित आलू की कीमत के रुपये 3.37 लाख रुपये दिलाए जाएं। साथ ही मानसिक पीड़ा और वाद व्यय के रूप में 15 हजार रुपये अलग से देने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह था मामला
किसान ने बताया कि उन्होंने 3 मार्च 2021 से 17 मार्च तक आलू के 2536 पैकेट मोना देवी आइस एंड कोल्ड स्टोरेज में भंडारित किए। कुछ आलू के पैकेट कोल्ड स्टोरेज संचालक ने बेचकर उसका भुगतान कर दिया। 17 दिसंबर 2021 को संचालक ने फिर से 1106 आलू पैकेट 531 रुपये की दर से बेचने की अनुमति मांगी। 571 रुपये में सौदा हुआ। मगर कोल्ड स्टोरेज संचालक ने आलू बेचने के बाद रकम अदा नहीं की। विधिक नोटिस का भी जवाब नहीं दिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed