फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers sitting on dharna against inequality of land compensation

जमीन मुआवजे की असमानता के खिलाफ धरने पर बैठे किसान

Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Farmers sitting on dharna against inequality of land compensation
ककुआ (आगरा)। आगरा-ग्वालियर राजमार्ग स्थित न्यू दक्षिणी बाईपास को शमसाबाद रोड के पास जोड़ने के लिए ग्राम बाद, ककुआ, भाहई, देवरी आदि गांवों की जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। गांव बाद के किसानों का कहना है कि उन्हें अन्य गांवों के किसानों की तुलना में कम मुआवजा दिया जा रहा है। इसके विरोध मेें बृहस्पतिवार को किसान धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

ग्राम बाद के 30 किसानों की 38 बीघा जमीन अधिग्रहित की जा रही है। उन्हें 65 लाख हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि गांव से सटे ककुआं गांव के किसानों की भूमि का एक करोड़ 25 लाख प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

दोनों गांवों की भूमि सटी होने पर भी मुआवजा अलग दिया जा रहा है। किसानों ने बताया कि बसपा शासनकाल में गांव बाद में डेयरी प्रोजेक्ट स्वीकृत हुआ था। इस कारण यहां भूमि का सर्किल रेट नहीं बढ़ा था, लेकिन अब डेयरी प्रोडक्ट निरस्त हो चुका है ऐसी स्थिति में उन्हें भी बराबर मुआवजा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ के प्रांत अध्यक्ष मोहन सिंह चाहर ने अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग की। धरने पर बैठे किसान महेश कुमार चाहर, थान सिंह, कमल सिंह, वीरेंद्र सिंह, उमेद सिंह आदि ने कहा कि जब सरकार ककुआं की जमीन के बराबर मुआवजा नहीं देगी तब तक उनका धरना चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed