फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers should not pay heed to rumours, there is sufficient urea

Agra News: अफवाह पर ध्यान नहीं दें किसान, पर्याप्त है यूरिया

Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 05 Aug 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Farmers should not pay heed to rumours, there is sufficient urea
मैनपुरी। जिले के किसान किसी अफवाह पर ध्यान न दें। जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया की उपलब्धता है। मंगलवार को 1139 मीट्रिक टन यूरिया मैनपुरी पहुंची है। जिसे सहकारिता और निजी उर्वरक विक्रेताओं को उपलब्ध करा दिया गया है।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी अविशंक चौहान ने बताया कि यूरिया कंपनी की ओर से मंगलवार को 1139 मीट्रिक टन यूरिया प्राप्त हुआ है। जिसमें से 615 मीट्रिक टन सहकारिता और 525 मीट्रिक टन निजी उर्वरक विक्रेताओं तक पहुंचाया गया है। किसी भी किसान को यूरिया के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है न हीं किसी की बातों में आकर अधिक कीमत पर यूरिया खरीदने की आवश्यकता है। सभी किसानों को उचित मूल्य पर ही यूरिया की उपलब्धता कराई जा रही है। जिला कृषि अधिकारी ने यूरिया की खेप आने के बाद मौके पर पहुंच कर जानकारी ली। कहा कि किसान अपनी फसल में वैज्ञानिक पद्धति के अनुसार यूरिया का उपयोग करें। मिट्टी की जांच कर खेत की मांग के अनुसार ही यूरिया डालें। सभी विक्रेता उर्वरक का विक्रय केवल खतौनी के आधार पर व उचित दर और गुणवत्ता पर करना सुनिश्चित करें। इस समय सहकारी समितियां पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध है और लगातार आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed