फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers should get benefits of schemes on priority

Agra News: योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर किसानों को मिले

Wed, 10 Jul 2024 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 10 Jul 2024 06:00 PM IST
विज्ञापन
Farmers should get benefits of schemes on priority
योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर किसानों को मिले
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को कृषि विभाग की संचालित योजनाओं की समीक्षा की। कहा कि किसानों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्राथमिकता पर किसानों को उपलब्ध कराया जाए। खाद, बीज, कृषि यंत्रों पर मिलने वाले अनुदान की राशि तत्काल किसानों के खाते में भेजी जाए। किसानों को नई तकनीकी से खेती करने के लिए जागरूक किया जाए।
उन्होंने कहा कि रासायनिक खादों की अंधाधुंध प्रयोग से किसान बचें। जैविक खेती को बढ़ावा दें। रासायनिक खादों, दवाओं के प्रयोग के कारण भूमि की उर्वरा शक्ति घट रही है। किसान मिट्टी की सेहत सुधारने की दिशा में कार्य करें। शासन की संचालित जन-कल्याणकारी योजनाओं, कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी कर उनका लाभ पाकर अपनी आर्थिक स्थिति सुधारें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने किसान अनूप पांडेय, कुलदीप, दीपक, सुधीर यादव, महेश सिंह, जसकरन, सौरभ सिंह, राजन सिंह, ओम प्रकाश, संजीव कुमार, राम प्रकाश, आकाश, सरोजनी, सुघर सिंह, बादाम सिंह को बाजरा, मूंगफली, मूंग बीज किट वितरित कीं। अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, उप कृषि निदेशक नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, सहायक निदेशक मत्स्य किशन शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed