फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers should do co-cropping with sugarcane cultivation, they will be prosperous

Agra News: किसान गन्ना की खेती के साथ करें सहफसली, होंगे समृद्ध

Wed, 27 Dec 2023 12:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 27 Dec 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Farmers should do co-cropping with sugarcane cultivation, they will be prosperous
कासगंज। उत्तर प्रदेश चीनी व गन्ना विकास विभाग प्रमुख सचिव वीना कुमारी ने 45 जनपदों के प्रगतिशील किसानों के साथ वर्चुअल संवाद किया। जिसमें जनपद के प्रगतिशील गन्ना किसानों और जिला गन्ना अधिकारी शामिल हुए।प्रमुख सचिव ने कहा कि गन्ना किसान समृद्ध होने से प्रदेश समृद्ध होगा। उन्होंने कहा किसान प्रगतिशील बनें और गन्ना की खेती में फसल चक्र अपनाएं। उन्होंने कहा कि सहफसली करके भी आय को बढ़ाया जा सकता है। सफसली में आलू, मटर, अलसी, लाही आदि की फसलें की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां और किसान ही भविष्य निर्माण के सूत्रधार होंगे। गन्ना विकास विभाग कृषकों के विकास के लिए विभागीय योजनाओं और गतिविधियों के माध्यम से प्रयास कर रहा है। उन्होंने महिलाओं को गन्ने की खेती के लिए आगे आने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ड्रिप इरीगेशन से सिंचाई सिंचाई की लागत कम होती है और पैदावार भी बढ़ती है। संवाद कार्यक्रम में अपर गन्ना आयुक्त (प्रशासन) प्रणय सिंह, प्रबंध निदेशक सहकारी चीनी मिल संघ रमाकांत पाण्डेय ने भी महत्वपूर्ण जानकारी दीं। जिला गन्ना अधिकारी ओम प्रकाश ने कहा कि वर्चुअल संवाद में दी गई सलाह को अपनाकर गन्ना किसान लाभ अर्जित कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed